नवादा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

By : News11 Bharat
नवादा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

अमन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के नवादा जिले में गुरुवार देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना नक्सल प्रभावित कौआकोल थाना क्षेत्र के गांधीधाम पुल के पास हुई. मृतक की पहचान जोगाचक गांव निवासी बिनोद यादव के 28 वर्षीय पुत्र अजित कुमार के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, अजित कुमार पेंटिंग का काम करता था. उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है. घटना के बाद उसका शव कौआकोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. मृतक के चाचा पवन कुमार ने बताया कि अजित उनके साथ खेत में काम कर रहा था. जब वह पुल के पास गया, तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी. उन्होंने बताया कि तीन गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक अजित को लगी. अजित अपने घर का सबसे बड़ा कमाने वाला सदस्य था. कौआकोल थाना के एएसआई राम लखन शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह गोली मारकर हत्या का मामला प्रतीत होता है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. परिवार के सदस्यों ने अभी तक किसी पर शक जाहिर नहीं किया है.

यह भी पढ़े: Bihar Weather: बिहार में ठंड का असर कमजोर, दिन में धूप से मिली राहत
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य