शम्भू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर पश्चिम टोला में देर रात आपसी विवाद में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई. बदमाशों ने दो युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल की पहचान मोहम्मद फरहान और मोहम्मद बकार के रूप में हुई है. घायल के परिजन नें बताया कि दो दिन पहले पड़ोसी हसन और हुसैन से मामूली विवाद हुआ था. मामले की सुलह के लिए रात में पानी टंकी के पास बुलाया और चाकू से हमला कर दिया. सर, पेट और पीट पर कई बार चाकू से हमला किया गया जिससे की बकार गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस नें घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बकार की गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज रेफर किया गया है.
यह भी पढ़ें: रांची के दलादली ओपी इलाके में व्यवसायी को गोली मारने वाले शूटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार