बेगूसराय मंडल कारा में अचानक हुई छापेमारी मची अफरा-तफरी!

बेगूसराय मंडल कारा में अचानक हुई छापेमारी मची अफरा-तफरी!

बेगूसराय मंडल कारा में अचानक हुई छापेमारी मची अफरा-तफरी

संजय कुमार/न्यूज11  भारत 

बेगूसराय/डेस्क: बिहार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी द्वारा गृह विभाग, की कमान संभालते ही कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाई देने लगी है. इसी क्रम में शनिवार की सुबह, बेगूसराय जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंडल कारा में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. अचानक हुई इस कार्रवाई से जय जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई. सुबह तकरीबन 9 बजे डीएम तुषार सिंगला और एसपी मनीष, सैकड़ों पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ बेगूसराय मंडल कारा पहुंचे. अधिकारियों के पहुंचते ही जेल गेट पर हरकंप जैसी स्थिति बन गई.

सुरक्षा जांच के बाद तुरंत गेट खुलवाकर पूरी टीम अंदर दाखिल हुई. जिसके बाद विभिन्न वार्डों और बैरकों की तलाशी शुरू कर दी गई. छापेमारी के दौरान जेल के हर कमरे, बैरक, बाथरूम, किचन और सामान्य क्षेत्रों की गहन जांच की गई. कैदियों की व्यक्तिगत तलाशी के साथ ही संदिग्ध सामानों की खोज की गई. जेल स्टाफ से भी पूछताछ की गई, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही या मिली भगत को साझा न कर सके. हाल ही में गृह विभाग संभालते ही डिप्टी सीएम, सम्राट चौधरी ने घोषणा की थी कि राज्य की जेल में, सख्ती बढ़ाई जाएगी. उन्होंने साफ कहा था कि बंदियों तक मोबाइल पहुंचने की जांच होगी, और जेल के अंदर बाहर से खाना ले जाने पर रोक लागू की जाएगी.

यह भी पढ़ें: कटिहार सदर अस्पताल में उगाही का खुला खेल, मुफ्त जांच में मची हुई है लूट!

संबंधित सामग्री

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा और 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है.

घाघरा प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत खम्भिया गांव में बिना अनुमति योजना स्थल बदलकर पुल बनाने की जांच शुरू

झारखंड

घाघरा प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत खम्भिया गांव में बिना अनुमति योजना स्थल बदलकर पुल बनाने की जांच शुरू

हरकत में आए अधिकारी, डीपीएम ने टीम के साथ खम्भिया गांव पहुंचकर की जांच

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी पवन कुमार सिंह, रविशंकर कुमार, सत्यपाल सिंह, लालू कुमार यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

पांडरा में  वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

झारखंड

पांडरा में वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

पांड़्रा गांव की पांच महिलाएं खेत में धान की निकाई कर रही थीं, तभी हुआ हादसा, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल