चलती ट्रेन से गिरते महिला-बच्चे की RPF कांस्टेबल ने बचाई जान, गया जंक्शन पर बड़ा हादसा टला

By : News11 Bharat
चलती ट्रेन से गिरते महिला-बच्चे की RPF कांस्टेबल ने बचाई जान, गया जंक्शन पर बड़ा हादसा टला

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गया/डेस्क: गयाजी जंक्शन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी वह अचानक प्लेटफॉर्म पर फिसलकर गिर गई. ठीक उसी वक्त प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे RPF कॉन्स्टेबल राजीव पाल ने दौड़कर महिला और उसके बच्चे को पकड़कर बाहर की ओर खींच लिया, जिससे दोनों की जान बच गई.

पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही प्लेटफॉर्म से ट्रेन खुलने वाली होती है, यात्री तेजी से ट्रेन में चढ़ने लगते हैं. इसी बीच एक महिला गोद में बच्चा लिए ट्रेन की तरफ दौड़ती है और चढ़ने का प्रयास करते ही उसका संतुलन बिगड़ जाता है. वह पटरी की ओर गिरने लगती है, तभी RPF जवान राजीव पाल तुरंत दौड़ते हुए आता है और महिला-बच्चे को खींचकर सुरक्षित कर लेता है.

यह घटना गया-पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस (63330) के रवाना होने के दौरान हुई. महिला और बच्चा पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि महिला सहम गई थी. RPF टीम ने उन्हें संभाला और बाद में दूसरी ट्रेन से पटना के लिए रवाना कराया.

घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने RPF जवान राजीव पाल की बहादुरी और तत्परता की जमकर सराहना की. लोगों का कहना था कि यदि कुछ सेकंड की भी देरी हो जाती, तो महिला की जान जा सकती थी

यह भी पढ़ें: संविधान दिवस पर बिशनपुर बथुआ पंचायत की दलित बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों महिला-पुरुष

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट