5 हजार की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी चढ़ा निगरानी के हत्थे, सरकार की सख्ती के बाद भी नहीं बदल रहे कर्मचारी

जमीनी स्तर पर अधिकारी और कर्मचारी कर रहे हैं जनता का शोषण

By : News11 Bharat
5 हजार की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी चढ़ा निगरानी के हत्थे, सरकार की सख्ती के बाद भी नहीं बदल रहे कर्मचारी

न्यूज11  भारत

वैशाली/डेस्क:  वैशाली  मे निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रिश्वत लेते एक राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.वैशाली अंचल क्षेत्र के अमॄतपुर,महमदपुर और भागवतपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी राजेश रौशन को निगरानी की टीम ने वैशाली थाना क्षेत्र के रघवापुर मंदिर के पास से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह सड़क पर ही महमदपुर गांव निवासी विनय कुमार सिंह से दाखिल खारिज और परिमार्जन करने के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था.

इस बारे में निगरानी डीएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि दाखिल खारिज और परिमार्जन करने के लिए 5 हजार रिश्वत मांगे जाने की शिकायत विनय सिंह ने निगरानी में की थी जिसका सत्यापन करने के बाद आज टीम ने दबिश दी और रंगे हाथ राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया.इधर शिकायत कर्ता ने बताया की जमीन का दाखिल खरिज करने के लिए राजस्व कर्मचारी द्वारा बार बार दौड़ाया जा रहा था और 5 हजार रुपये की मांग की जा रही थी जिससे परेशान हो कर निगरानी में 24 दिसम्बर को लिखित शिकायत दर्ज कराया जिसके बाद आज टीम ने सड़क पर रिश्वत ले रहे घूसखोर कर्मचारी को पकड़ लिया.बता दे कि इस कार्रवाई में निगरानी के दो दो डीएसपी सहित कई सब इंस्पेक्टर और पुलिस के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें:  NDA गठबंधन के प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्य करने वाले कुल 21 लोग जेडीयू ने 6 साल के लिए निष्कासित

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य