अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
सासाराम/डेस्क: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव अपने नियत समय पर होंगे. इस बार चुनाव में आरक्षण का नया रोस्टर देखने को मिलेगा और लोगों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए नई टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जाएगा. उक्त बातें बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने रविवार को सासाराम में आगमन के दौरान कही. उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव को सरल एवं पारदर्शी तरीके से संपर्क कराया जाएगा. मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग एवं मतगणना को लेकर भ्रांतियों को खत्म करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.
डाक कर्मचारी संघ के वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश रविवार को सासाराम पहुंचे, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इसी क्रम में दीपक प्रकाश सासाराम के माइको स्थित एक निजी परिसर में आयोजित राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ के 11वें वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया.
यह भी पढ़ें: सहरसा में मनरेगा योजना में लाखों की गड़बड़ी का आरोप, बिना काम निकाली गई राशि; जांच की मांग तेज