रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर बड़ा सड़क हादसा टला,  ट्रक ने कार को मारी टक्कर

By : Vaibhaw Vikram
रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर बड़ा सड़क हादसा टला,  ट्रक ने कार को मारी टक्कर

अफरोज आलम/न्यूज11 भारत

समस्तीपुर/डेस्क: रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. जितवारपुर हसनपुर के पास एक ट्रक ने आगे-आगे चल रही एक कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कार को घसीटते हुए काफी दूरी तक ले गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक नहीं लगाया और कार लगभग 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही. अंततः सड़क किनारे खड़ी एक अन्य ट्रक से टकराने के बाद ट्रक रुका. जिससे कार में सवार लोगों की जान बच सकी.

हादसे के वक्त कार में चालक समेत तीन लोग मौजूद थे, जो किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए.घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक का पीछा कर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इधर सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया. बताया जा रहा है कि रात के समय सड़क किनारे कई भारी वाहन खड़े थे, जिससे मार्ग संकरा हो गया था. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने नियंत्रण खोते हुए कार को टक्कर मार दी. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों  वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बेटे की शादी से ठीक पहले पिता की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य