गया में बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी से इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

By : News11 Bharat
गया में बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी से इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क: गया शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के चौड़हर मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

पीड़िता कौशलेश्वरी देवी ने बताया कि वह कुछ दिनों के लिए अपने बेटे के घर गई हुई थीं. इसी दौरान घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़ दिया और घर के अंदर रखी अलमारी व अन्य सामान को खंगाल डाला. जब वह वापस लौटीं तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. जांच करने पर नकद रुपये, जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब मिले, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जबकि पुलिस गश्ती नियमित नहीं है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सुपौल:  एक साल पहले मधेपुरा में हुई थी शादी, पत्नी के अवैध संबंध के शक में युवक ने की आत्महत्या

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य