जिंदा पार्षद को सरकारी रिकॉर्ड में कर दिया मृत, ई-केवाईसी में खुली बड़ी लापरवाही

By : News11 Bharat
जिंदा पार्षद को सरकारी रिकॉर्ड में कर दिया मृत, ई-केवाईसी में खुली बड़ी लापरवाही

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  गया जिले के गया शहर के वार्ड संख्या 34 की पार्षद शीला देवी के साथ सरकारी तंत्र की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. ई-केवाईसी प्रक्रिया के दौरान सरकारी दस्तावेजों में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, जबकि वह न केवल जीवित हैं बल्कि वर्तमान में वार्ड पार्षद के पद पर निर्वाचित होकर कार्यरत भी हैं.

वार्ड पार्षद शीला देवी ने बताया कि वह पिछले लगभग 15 वर्षों से विधवा पेंशन का लाभ ले रही हैं. मंगलवार को जब वह ई-केवाईसी कराने के लिए एक साइबर कैफे पहुंचीं, तो कैफे संचालक ने उन्हें बताया कि सरकारी पोर्टल पर उनका नाम मृत दर्शाया जा रहा है. यह जानकारी सुनकर वह स्तब्ध रह गईं.

शीला देवी ने सवाल उठाया कि जब वह खुद निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा कर रही हैं, तो सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत कैसे घोषित किया जा सकता है. इस गंभीर मामले को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले की जांच और शीघ्र सुधार की मांग की है.

यह भी पढ़ें: पटना में लड़की के साथ छेड़खानी के बाद हुई बमबाजी और फायरिंग, पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ में जुटी

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य