राजू राज/न्यूज11 भारत
फुलवारीशरीफ/डेस्क: पटना के फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र के अधपा निजामपुर में मतदाता अभिनंदन समारोह सह किसान चौपाल का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता, किसान और स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली.इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक और बिहार सरकार के कृषि मंत्री श्री राम कृपाल यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम में रविस कुमार, देवेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, महेंद्र यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.किसान चौपाल के दौरान कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं, आधुनिक खेती, उन्नत बीज, सिंचाई और फसल बीमा से जुड़ी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
पूर्व मंत्री श्याम रजक ने अपने संबोधन में मतदाताओं और किसानों की भूमिका को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताया और क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया.कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों, जीविका दीदियों और मतदाताओं का अभिनंदन किया गया. आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
यह भी पढ़ें: समस्तीपुर: करियन गांव में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल, उच्च माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का भूमि पूजन