शेरघाटी में निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

शेरघाटी में निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

शेरघाटी में निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क: रामनवमी के पावन अवसर पर शेरघाटी शहर पूरी तरह राममय हो उठा. शुक्रवार को यहां भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. जय श्रीराम के गगनभेदी नारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए निकली, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया. इस दौरान भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही. सजे-धजे रथ पर विराजमान प्रभु श्रीराम की झलक पाने के लिए लोग उमड़ पड़े.

शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया. एक ओर जहां भारत माता की भव्य प्रतिमा देशभक्ति का संदेश दे रही थी, वहीं राम, लक्ष्मण और माता सीता की जीवंत झांकी ने लोगों को त्रेता युग की याद दिला दी. विशेष रूप से रथ पर सवार भगवान शंकर और माता पार्वती की झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके साथ ही एक अन्य झांकी में राम, लक्ष्मण और सीता वनगमन के दृश्य में नजर आए, जो लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहा.

जुलूस में शामिल युवाओं की टोलियां भगवा ध्वज लहराते हुए चल रही थीं और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए. ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर भक्तगण थिरकते दिखे. पूरा शहर मानो अयोध्या में तब्दील हो गया हो.

शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा. जुलूस के दौरान पुलिस बल जगह-जगह तैनात रही और पदाधिकारी लगातार निगरानी करते नजर आए. संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

रामनवमी के इस भव्य आयोजन ने न सिर्फ श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर किया, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया. पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: कटिहार में दिव्यांग युवक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की वर्चुअल बैठक संपन्न, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा 

देश-विदेश

मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की वर्चुअल बैठक संपन्न, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा 

रातु रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, कई घायल

झारखंड

रातु रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, कई घायल

रामनवमी पर धार्मिक ध्वज हटाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस बोली- आवेदन मिलते ही होगी कार्रवाई

बिहार

रामनवमी पर धार्मिक ध्वज हटाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस बोली- आवेदन मिलते ही होगी कार्रवाई

सोभ सुलेबट्टा में भव्य शोभायात्रा, झांकियों में जीवंत हुए राम-सीता, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती

बिहार

सोभ सुलेबट्टा में भव्य शोभायात्रा, झांकियों में जीवंत हुए राम-सीता, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती

पटना के  खगौल में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों महिलाएं साफा बांधकर जुलूस में हुईं शामिल

बिहार

पटना के खगौल में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों महिलाएं साफा बांधकर जुलूस में हुईं शामिल

जय श्रीराम” के नारों से गूंजा शहर, निकाली गई भव्य झांकी