पटना के खगौल में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों महिलाएं साफा बांधकर जुलूस में हुईं शामिल

पटना के खगौल में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों महिलाएं साफा बांधकर जुलूस में हुईं शामिल

जय श्रीराम” के नारों से गूंजा शहर, निकाली गई भव्य झांकी

पटना के  खगौल में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा सैकड़ों महिलाएं साफा बांधकर जुलूस में हुईं शामिल

राजू राज/न्यूज11  भारत

दानापुर/डेस्क:  पटना के खगौल में राम नवमी के पावन अवसर भव्य रामनवमी जुलूस निकाला गया. शहर की सड़कों पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर साफा बांधे “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ शामिल हुईं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. यह भव्य शोभायात्रा एमएलसी अनामिका सिंह और बीजेपी नेता शशिभूषण यादव के द्वारा आयोजित की गई, जो पिछले  वर्षों से लगातार रामनवमी के मौके पर जुलूस निकालता आ रहा है. जुलूस में आकर्षक झांकियां, भगवा ध्वज और डीजे के साथ भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए. शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए इस जुलूस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.  जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और श्रद्धालुओं  को जगह जगह लोगों के द्वारा शरबत की व्यवस्था की गई थी. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे. रामनवमी के इस आयोजन ने एक बार फिर शहर में धार्मिक एकता और उत्साह का देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: शेरघाटी में निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की वर्चुअल बैठक संपन्न, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा 

देश-विदेश

मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की वर्चुअल बैठक संपन्न, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा 

रातु रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, कई घायल

झारखंड

रातु रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, कई घायल

रामनवमी पर धार्मिक ध्वज हटाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस बोली- आवेदन मिलते ही होगी कार्रवाई

बिहार

रामनवमी पर धार्मिक ध्वज हटाने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस बोली- आवेदन मिलते ही होगी कार्रवाई

सोभ सुलेबट्टा में भव्य शोभायात्रा, झांकियों में जीवंत हुए राम-सीता, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती

बिहार

सोभ सुलेबट्टा में भव्य शोभायात्रा, झांकियों में जीवंत हुए राम-सीता, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती

शेरघाटी में निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

बिहार

शेरघाटी में निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन