धीरज कुमार/न्यूज11 भारत
बक्सर/डेस्क: बक्सर आरा हाईवे हरकिशनपुरा स्थित वास्तु विहार के फेज 3 प्रोजेक्ट पर होली मिलन एवं नए प्रोजेक्ट पर एक भव्य आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम रविवार (22 फरवरी 2026) को शाम 4:00 बजे से प्रारंभ हुआय कार्यक्रम देर रात तक चलेगा. बताते चलें कि इस अवसर पर माननीय सांसद सुप्रसिद्ध गायक एवं भोजपुरी महानायक मनोज तिवारी मृदुल विशेष रूप से उपस्थित रहे. साथ ही कई गणमान्य के साथ वास्तु विहार के डायरेक्टर डीएमडी या अन्य अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जो अपनी पूरी टीम, ग्राहकों और शहर की जनता के साथ इस होली मिलन समारोह में सम्मिलित रहे.
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव में आरक्षण का दिखेगा नया रोस्टर, सही समय पर होंगे पंचायत चुनाव - मंत्री दीपक प्रकाश