सीतामढ़ी से आनंदविहार जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस में एकमा स्टेशन पर AC बोगी में लग...

सीतामढ़ी से आनंदविहार जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस में एकमा स्टेशन पर AC बोगी में लगी आग, अनहोनी होने से बची

सीतामढ़ी से आनंदविहार जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस में एकमा स्टेशन पर ac बोगी में लगी आग अनहोनी होने से बची

पवन कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

छपरा/डेस्क: छपरा-गोरखपुर रेलखंड के एकमा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को लगभग 9 बजे एक बड़ा हादसा टल गया. सीतामढ़ी से आनंदविहार ट्रेमिनटल जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) जैसे ही एकमा स्टेशन पर पहुंची, अचानक AC बोगी से धुआं उठने लगा. यह दृश्य देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. कई लोग अपनी-अपनी सीट छोड़कर प्लेटफॉर्म पर उतर गए. स्थिति कुछ देर के लिए पूरी तरह हड़कंप में बदल गई, लेकिन रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया.

35 मिनट तक रुकी रही ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, दाउदपुर स्टेशन अधीक्षक ने एकमा स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार को फोन पर सूचित किया कि ट्रेन की दो बोगियों से धुआं निकलता दिखा है. इसके बाद एकमा स्टेशन पर पहले से ही टीम को सतर्क कर दिया गया. ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही B-2 कोच से धुआं निकलता देखा गया. स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मी, जीआरपी और ट्रेन मैनेजर ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर नियंत्रण पाया. इस बीच करीब 35 मिनट तक ट्रेन एकमा स्टेशन पर खड़ी रही.

ब्रेक जाम के कारण उठा धुआं

स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि बोगी में आग नहीं लगी थी, बल्कि ब्रेक जाम होने के कारण धुआं उठ रहा था. ब्रेक सिस्टम में प्लास्टिक और रबड़ के हिस्से घिसने से अधिक तापमान उत्पन्न हुआ, जिससे धुआं निकलने लगा. उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और ट्रेन को सुरक्षा जांच के बाद आगे रवाना किया गया.

यात्री बोले—“जान बची तो लाखों पाए”

इस घटना ने यात्रियों को डरा दिया. एक यात्री ने बताया, “जैसे ही किसी ने कहा कि AC कोच में आग लग गई है, हम सब तेजी से बाहर भागे. कुछ लोग अपने बच्चे और सामान लेकर प्लेटफॉर्म पर दौड़ पड़े. कुछ समय तक लगा कि ट्रेन में बड़ा विस्फोट हो जाएगा.” कई यात्रियों ने डर के कारण दोबारा ट्रेन में चढ़ने से मना कर दिया और आगे की यात्रा रद्द कर दी.

बड़ी अनहोनी से बचा रेलवे

रेल प्रशासन की तत्परता और कर्मचारियों की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई. यदि ट्रेन चलते वक्त आग फैल जाती, तो कई जिंदगियां खतरे में पड़ सकती थीं. फिलहाल रेलवे विभाग ने पूरे कोच की तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: भोजपुर जिले के नवादाबेन के ग्रामीण विधानसभा चुनाव में वोट का करेंगे बहिष्कार

संबंधित सामग्री

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

झारखंड

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

झारखंड

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई. घाटी में एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

झारखंड

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बड़ी खबर सासाराम से है. जहां करगहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रजवाहा में पिपरा जगदलपुर गांव के बीच एक नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु इकाई ने सेल की मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण पर पहुंचे SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराय