नवादा में वर्चस्व को लेकर मारपीट, 5 लोग घायल, एक को पटना किया गया रेफर

By : News11 Bharat
नवादा में वर्चस्व को लेकर मारपीट, 5 लोग घायल, एक को पटना किया गया रेफर

अमन/न्यूज11  भारत 

नवादा/डेस्क: बिहार के नवादा जिले के केना गांव में वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए. इस घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है. घायलों में एक बच्चे सहित पांच लोग शामिल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर किया गया है.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चार से पांच लोग मिलकर एक युवक पर लगातार लाठियां बरसा रहे हैं. वीडियो में पत्थरबाजी भी साफ नजर आ रही है, जिसमें कुछ लोग हाथों में लाठियां लिए चिल्लाते हुए दिख रहे हैं.

घायल मोहम्मद शोएब खान ने बताया कि उनके घर के बगल के कुछ लोग अक्सर गाली-गलौज करते हुए दबंगई दिखाते हैं. विरोध करने पर वे मारपीट करते हैं. शोएब खान के अनुसार, उनका परिवार छोटा है और कुछ दिन पहले ही उनके भाई की दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिससे परिवार अभी भी सदमे में है.

उन्होंने बताया कि एक दिन पहले भी मारपीट हुई थी. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की. इस घटना में एक ही परिवार के बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है.

पुलिस ने इस घटना के बाद कहा है कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश पटना से सारण के लिए हुए रवाना, 538 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य