भूत-पिशाच विवाद में नवादा में मारपीट,एक महिला की मौत, चार लोग गंभीर घायल

By : News11 Bharat
भूत-पिशाच विवाद में नवादा में मारपीट,एक महिला की मौत, चार लोग गंभीर घायल

न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सती स्थान मोहल्ले में गुरुवार को भूत-पिचाश को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतक महिला की पहचान सती स्थान निवासी सुधीर चौधरी की 35 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है. किरण देवी अपने पीछे चार छोटे बच्चों (दो लड़की और दो लड़का) को छोड़ गई हैं. इस मारपीट में किरण देवी को बचाने आए उनके पति सुधीर कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए. दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

परिजनों के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से सती नरेश चौधरी के परिवार द्वारा भूत-पिचाश करने का आरोप लगाकर झगड़ा किया जा रहा था. गुरुवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि जानलेवा हमला कर दिया गया, जिसमें किरण देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. इलिका भारती ने बताया कि घायल किरण देवी की प्राथमिक उपचार के दौरान ही मौत हो गई. अन्य घायल ललिता देवी और सुधीर चौधरी का इलाज कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गई हैं.

इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने जानकारी दी कि सती स्थान में दो गोतिया परिवारों के बीच विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें लगभग 4-5 लोग घायल हुए और एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. आप पिया है कि महिला किसी दूसरे से दूसरे पर जादू टोना करती थी जिसके कारण ही या घटना घटी है हालांकि इसकी कोई पुष्टि अभी नहीं हुई है कि महिला के द्वारा कोई जादू टोना किया जाता था.

यह भी पढ़ें: एक देसी हथियार के साथ 3 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य