नवादा के कौआकोल गांव में हिरण पहुंचा, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

By : News11 Bharat
नवादा के कौआकोल गांव में हिरण पहुंचा, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: बिहार के नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में एक हिरण रिहायशी इलाके में भटक गया. सुबह ग्रामीणों ने हिरण को गांव में देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई. वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरण को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और उसे जंगल में छोड़ दिया.

यह घटना कौआकोल और जोगाचक बाजार के पास हुई. घने जंगल और नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण हिरण भटककर गांव में प्रवेश कर गया था. हिरण को देखकर गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, और बच्चे व बुजुर्ग भी भागने लगे थे.

ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर सौरभ सांडिल्य के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने जंगली जीव का सफल रेस्क्यू किया. रेस्क्यू के बाद हिरण को सरौनी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.

वन विभाग की टीम द्वारा जंगली जीव का सुरक्षित रेस्क्यू करने पर ग्रामीणों ने विभागीय कर्मचारियों की प्रशंसा की है.

यह भी पढ़ें: छपरा में रॉन्ग साइड चलती सरकारी गाड़ी, सवाल पूछने पर महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी, वीडियो होने लगा वायरल

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य