गोपालगंज में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से सम्पन्न, प्रभारी मंत्री नारायण प्रसाद ने फहराया तिरंगा

By : News11 Bharat
गोपालगंज में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से सम्पन्न, प्रभारी मंत्री नारायण प्रसाद ने फहराया तिरंगा

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
गोपालगंज में आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. शहर के ऐतिहासिक मिंज स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री नारायण प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. 

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, सदर एसडीएम अनिल कुमार, सदर एसडीपीओ प्रांजल समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे. सुबह से ही मिंज स्टेडियम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. स्कूलों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विभागों के कर्मी और आम नागरिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे. पूरे मैदान को तिरंगे और रंग-बिरंगे सजावटी सामग्री से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. निर्धारित समय पर प्रभारी मंत्री नारायण प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. राष्ट्रगान की धुन के साथ पूरा स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंग गया. इसके बाद परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट कर सलामी दी. 

झंडोतोलन के बाद प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में बिहार सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, महिला सशक्तिकरण, कृषि और बुनियादी ढांचे के विकास में सरकार लगातार बेहतर कार्य कर रही है. साथ ही उन्होंने जिले के अधिकारियों और कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से गोपालगंज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मंत्री ने कहा कि ऐसे सम्मान से कर्मियों का मनोबल बढ़ता है और वे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते है. पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजता रहा. कुल मिलाकर गोपालगंज में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अनुशासन, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ सम्पन्न हुआ, जिसने हर किसी के मन में राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना को और प्रबल कर दिया.

यह भी पढ़े: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एसएसबी ने निकाली भव्य बाइक रैली
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य