शम्भू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: भागलपुर के सनौखर थाना क्षेत्र के तेलोंधा–बखरी रोड पर देर रात पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. वाहन जांच के क्रम में एक बोलेरो से 552 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई. वहीं मौके पर मौजूद गाड़ी चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया कहलगांव एसडीपीओ वन कल्याण आनंद ने बताया कि सोमवार की देर रात सनौखर थाना पुलिस नियमित रात्रि गश्ती पर थी. इसी दौरान एक बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस को देखते ही वाहन तेज़ी से भागने लगा. पुलिस टीम ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ा लेकिन ड्राइवर मौके पर फरार हो गया.वाहन की जांच करने पर उसमें छुपाकर रखी गई 552 बोतल विदेशी शराब मिली जिसे पुलिस ने मौके पर ही सीज़ कर लिया. पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: नाथनगर में विधायक मिथुन कुमार की आभार यात्रा, महिलाओं ने आरती उतारकर किया स्वागत, कटाव स्थल का किया निरीक्षण