बिहार को मिला 340 नई AC बसों का तोहफा, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविधा

बिहार को मिला 340 नई AC बसों का तोहफा, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविधा

बिहार में सफर को सुगम बनाने के लिए जून से 340 नई इलेक्ट्रिक और CNG एसी बसें चलेंगी। इसमें महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सीटें आरक्षित होंगी। ऑनलाइन टिकट और मंथली पास की सुविधा भी मिलेगी।

बिहार को मिला 340 नई ac बसों का तोहफा जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविधा

न्यूज 11 भारत/ पटना डेस्क: बिहार में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। परिवहन विभाग ने राज्य की सड़कों पर 340 नई वातानुकूलित (AC) यात्री बसें उतारने का फैसला किया है। ये सभी बसें पर्यावरण के अनुकूल होंगी, यानी इन्हें या तो बिजली (इलेक्ट्रिक) से या फिर CNG से चलाया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि जून महीने से इसे 'पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप' (PPP) मोड पर शुरू कर दिया जाए।

पटना से शुरू होगा सफर, इन शहरों को मिलेगी प्राथमिकता

परिवहन विभाग की योजना के अनुसार, सबसे ज्यादा 31 बसें राजधानी पटना में चलाई जाएंगी। इसके अलावा राज्य के अन्य बड़े शहरों में वहां की आबादी और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पूरी प्रक्रिया को चरणों (फेज) में पूरा किया जाएगा। पहले फेज में पटना के अलावा गया, भागलपुर, राजगीर और नालंदा जैसे प्रमुख शहरों में बसों का परिचालन शुरू होगा, उसके बाद धीरे-धीरे इनका विस्तार बाकी जिलों में किया जाएगा।

महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सुरक्षित सफर

बसों के संचालन में सुरक्षा और सुविधा का खास ख्याल रखा गया है। इन बसों में महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए सीटें पहले से आरक्षित (Reserved) रहेंगी। साथ ही, मौजूदा समय में जो सिटी बसें चल रही हैं, उनमें होने वाली भारी भीड़ को कम करने और उन्हें दुरुस्त करने पर भी काम किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके।

ऑनलाइन टिकट और पास की सुविधा

यात्रियों की सहूलियत के लिए सरकार ने तकनीक का सहारा लेने का निर्णय लिया है। बस में सफर करने के लिए अब यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। वहीं, नियमित यात्रियों (डेली पैसेंजर्स) के लिए मंथली पास बनवाने की सुविधा भी दी जाएगी।

इतना ही नहीं, हर बस के रूट और स्टॉपेज के लिए अलग-अलग नंबर तय किए जाएंगे। बस स्टॉप पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को यह पता चल सकेगा कि कौन सी बस कहां जाएगी और कब आएगी। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि बस पकड़ने में होने वाली परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी।

Also Read: यात्रीगण ध्यान दें! अब राजगीर-पटना हर दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें कब से शुरू होगा सफर


 

संबंधित सामग्री

लुटेरी दुल्हन ने नकली पुलिस संग रची शादी की साजिश,  गहने और नकदी लूटकर फरार गैंग गिरफ्तार

बिहार

लुटेरी दुल्हन ने नकली पुलिस संग रची शादी की साजिश, गहने और नकदी लूटकर फरार गैंग गिरफ्तार

शादी के नाम पर जाल बिछाकर दूल्हे पक्ष को लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। घटना को अंजाम देने वाले इस गिरोह के 9 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बिहार में पशुपालन को मिली मजबूती: करोड़ों पशुओं का हुआ टीकाकरण

बिहार

बिहार में पशुपालन को मिली मजबूती: करोड़ों पशुओं का हुआ टीकाकरण

बिहार में पशुधन सुरक्षा को लेकर बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें करोड़ों पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए गए।

मजदूरी मांगी तो जूतों से पीटा... बिहार में दबंगों की दरिंदगी ने बेटों की शादी से पहले छीना पिता का साया

बिहार

मजदूरी मांगी तो जूतों से पीटा... बिहार में दबंगों की दरिंदगी ने बेटों की शादी से पहले छीना पिता का साया

सासाराम में 3 महीने की मजदूरी माँगने पर ईंट भट्ठा संचालक ने नालंदा के राजेश मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 20 अप्रैल को बेटों की शादी थी, लेकिन खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस जांच में जुटी है।

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

भूख हड़ताल पर बैठे TRE-4 में देरी से नाराज छात्र, बीपीएससी पर फूटा गुस्सा

बिहार

भूख हड़ताल पर बैठे TRE-4 में देरी से नाराज छात्र, बीपीएससी पर फूटा गुस्सा

टीआरई-4 यानी शिक्षक भर्ती के चौथे चरण का विज्ञापन जारी नहीं होने से छात्रों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थी आज पटना में भूख हड़ताल पर बैठे हैं।