Bihar News: सहरसा में मिड डे मील खाने से 250 बच्चे बीमार, स्कूल में मचा हड़कंप

सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में गुरुवार को मिड डे मील खाने के बाद करीब 250 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज के लिए बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By : Rani Thakur
Bihar News: सहरसा में मिड डे मील खाने से 250 बच्चे बीमार, स्कूल में मचा हड़कंप

अस्पताल में इलाजरत बच्चे

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
इन्द्रदेव/सहरसा:
जिले के महिषी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में गुरुवार को मिड डे मील खाने के बाद करीब 250 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद स्कूल परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और बेचैनी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

खाना खाते ही बिगड़ी तबीयत 

जानकारी के अनुसार विद्यालय में दोपहर का भोजन कराया गया था। भोजन करने के कुछ देर बाद ही कई बच्चों ने तबीयत खराब होने की शिकायत शुरू कर दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में बच्चे बीमार पड़ने लगे। घटना की सूचना मिलते ही अभिभावकों में हड़कंप मच गया और सभी अपने-अपने बच्चों को लेकर महिषी पीएचसी पहुंचे।

स्वास्थ्य केंद्र में मची अफरा-तफरी 

एक साथ सैकड़ों बच्चों के अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जगह और संसाधनों की कमी को देखते हुए कई बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

खाने में जहरीला जीव होने का आरोप 

घटना को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मिड डे मील में जहरीला जीव, संभवतः सांप, गिर गया था और वही भोजन बच्चों को परोस दिया गया। कुछ बच्चों ने भी खाने में सांप जैसी चीज दिखाई देने की बात कही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

बताया जा रहा है कि विद्यालय में NGO के माध्यम से मिड डे मील उपलब्ध कराया जाता था। घटना से नाराज अभिभावकों ने संबंधित संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसे बंद करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जांच के लिए भेजा गया सैंपल 

घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। प्रशासन ने भोजन के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


 

संबंधित सामग्री

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है। 

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

कांग्रेस की नेता मधुबाला सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है।

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना पर कहा कि जो वीडियो आया है वो शर्मशार करने वाला है।

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।