बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

परेशानी

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
इन्द्र देव / सहरसा: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां सरडीहा गांव के मध्य टोला में अचानक बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई। गांव में करीब डेढ़ सौ लोगों के उल्टी-दस्त से पीड़ित होने की सूचना है। बीमार लोगों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम गांव में सतनारायण भगवान की पूजा का आयोजन हुआ था। पूजा के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अगले दिन लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते दर्जनों लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही मेडिकल टीम गांव पहुंची और बीमार लोगों का उपचार शुरू किया। मेडिकल टीम घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है और जरूरत के अनुसार दवा व उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, कुछ लोग गांव से बाहर भी अपना इलाज करा रहे हैं।

सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह फूड प्वाइजनिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ सौ लोगों के बीमार होने की सूचना मिली है। अब तक लगभग 50 लोगों का इलाज शुरू किया जा चुका है, जबकि मेडिकल टीम लगातार गांव में घर-घर जाकर बीमार लोगों की जांच और उपचार कर रही है।

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल गांव में बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ बीमार पड़ने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
 

संबंधित सामग्री

पटना के बिंदटोली में बाढ़ का हाहाकार: बेघर हुए परिवार;बाढ़ के पानी में दिखी अनोखी मछली से खौफ में लोग

बिहार

पटना के बिंदटोली में बाढ़ का हाहाकार: बेघर हुए परिवार;बाढ़ के पानी में दिखी अनोखी मछली से खौफ में लोग

बिहार में बाढ़ का संकट लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। पटना के बिंदटोली में बाढ़ ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

नाबालिग रोहित की रॉड से पीटकर हत्या का आरोप, शव जलाने का दावा

बिहार

नाबालिग रोहित की रॉड से पीटकर हत्या का आरोप, शव जलाने का दावा

इमामगंज थाना क्षेत्र की मल्हारी पंचायत के फतेहपुर गांव से मजदूरी के लिए बाहर गए 11 वर्षीय रोहित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

गंडक में नेपाल से बहकर पहुंच रहीं मरी मछलियां, खाने-बेचने पर प्रशासन ने लगाई रोक!

बिहार

गंडक में नेपाल से बहकर पहुंच रहीं मरी मछलियां, खाने-बेचने पर प्रशासन ने लगाई रोक!

गोपालगंज में गंडक नदी में नेपाल की ओर से बहकर बड़ी संख्या में पहुंच रही मरी हुई मछलियों को लेकर जिला प्रशासन ने लोगों को सावधान किया है। 

बिहार में  शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 3100 लीटर विदेशी शराब जब्त

बिहार

बिहार में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 3100 लीटर विदेशी शराब जब्त

नालंदा में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वेना थाना क्षेत्र में रेलवे यार्ड के पास भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। 

बिहार में बाढ़ को लेकर सम्राट सरकार का मेगा प्लान, मंत्री-सचिव को 13 जिलों में...

बिहार

बिहार में बाढ़ को लेकर सम्राट सरकार का मेगा प्लान, मंत्री-सचिव को 13 जिलों में...

बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा निर्देश दिया है। गंगा के तटवर्ती जिलों में प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव दौरा करेंगे।