पूर्णिया: बायसी में लगी भीषण आग से 12 दुकानें जलकर खाक, दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

By : Admin
पूर्णिया: बायसी में लगी भीषण आग से 12 दुकानें जलकर खाक, दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के बायसी पश्चिम चौक पर देर रात अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 12 दुकानें जलकर खाक हो गई. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया हैं. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि दूर-दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था. 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन समय पर नहीं पहुंचता, तो पूरा बायसी बाजार जलकर खाक हो जाता. वहीं घटना स्थल पर पहुंचे राजद नेता हाजी अब्दुल सुभान ने इसे दुखद बताते हुए कहा कि प्रशासन की तत्परता से एक बड़ी आपदा टल गई. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं.

यह भी पढ़े: समस्तीपुर में युवक को बिजली के पोल से बांधा, मोबाइल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने की पिटाई, वीडियो वायरल
 
संबंधित सामग्री

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामले में बिहार राज्य महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा (अप्सरा) का बयान सामने आया है।