सोमनाथ यात्रा 

पटना से सोमनाथ के लिए रवाना हुए 1100 श्रद्धालु, स्पेशल ट्रेन को सीएम सम्राट ने दिखाई हरी झंडी 

पाटलिपुत्र जंक्शन से सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रवाना किया। 

By : Rani Thakur
पटना से सोमनाथ के लिए रवाना हुए 1100 श्रद्धालु, स्पेशल ट्रेन को सीएम सम्राट ने दिखाई हरी झंडी 

सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाते सीएम सम्राट चौधरी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राजू राज / दानापुर :
पाटलिपुत्र जंक्शन से सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रवाना किया। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जहाँ पटना पाटलिपुत्र जंक्शन से सोमनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से भरी विशेष ट्रेन को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। सभी नेताओं ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। 

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 

स्टेशन परिसर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। यात्रियों ने भी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना करते हुए खुशी-खुशी सोमनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। यह विशेष ट्रेन धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के पंचवीरा गांव के वार्ड नंबर-7 में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।