दुखद

नवादा में 11 हजार वोल्ट का तार बना काल! करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के गड़ुरा गांव में बुधवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 68 वर्षीय राजेंद्र यादव उर्फ राजाराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। <br/><br/>

By : Rani Thakur
नवादा में 11 हजार वोल्ट का तार बना काल! करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के गड़ुरा गांव में बुधवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 68 वर्षीय राजेंद्र यादव उर्फ राजाराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि राजेंद्र यादव खेती के काम से घर से निकले थे। इसी दौरान घर के सामने रास्ते पर बिजली का तार गिरा हुआ था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। तार की चपेट में आते ही उनकी जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

मृतक के बेटे का आरोप है कि इसी पोल और तार की चपेट में आने से पहले उनकी गाय की भी मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब तार और पोल की जानकारी विभाग को कई बार दी गई थी। लिखित आवेदन देकर भी सुधार की मांग की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिम्मेदारी तय कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।