सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन, सुशासन, विकास और निर्णायक नेतृत्व की नई पहचान : भाजपा

सम्राट सरकार

सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन, सुशासन, विकास और निर्णायक नेतृत्व की नई पहचान : भाजपा

सुरेश ‎रूंगटा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण पहल की है।

सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन सुशासन विकास और निर्णायक नेतृत्व की नई पहचान  भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने 100 दिनों में बिहार की राजनीति और प्रशासन में सकारात्मक बदलाव के साथ-साथ सुशासन, विकास, कानून व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर अपनी स्पष्ट प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।

‎रूंगटा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण पहल की है। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने, आधारभूत संरचना को मजबूत करने, निवेश को प्रोत्साहन और उद्योग को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर बढ़ाने का काम किया गया है। साथ ही राज्य के गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देने का काम हुआ है।

‎उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए "सहयोग" जैसे प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इससे जनता में सरकार के प्रति विश्वास और उम्मीदें दोनों मजबूत हुई हैं। रोजगार सृजन के लिए "सैटेलाइट नगरों" की महत्वाकांक्षी योजना एवं 200 से अधिक "राजकीय डिग्री महाविद्यालयों" की शुरुआत बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में ले जाएगी। आने वाले दिनों में आधारभूत संरचना, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में और बड़े बदलाव दिखेंगे, जिसका लाभ राज्य के 14 करोड़ नागरिकों तक पहुंचेगा।

‎भाजपा का मानना है कि ये 100 दिन विकास कार्यों की नई शुरुआत है, जो उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा। आने वाले वर्षों में बिहार को विकसित, समृद्ध और अवसरों से परिपूर्ण राज्य बनाने के लिए सम्राट चौधरी की सरकार और अधिक गति और दृढ़संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।

संबंधित सामग्री

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

बिहार

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

भागलपुर शराब तस्करी के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं ताजा मामला,सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप का है। 

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार में IPL की दस्तक की तैयारी शुरू कर दी गई है। यानी बिहार में IPL मैचों के आयोजन को लेकर बड़ी पहल की जा रही है।

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

बिहार

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

गया के सर्किट हाउस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मगध रेंज में आईजी के पद को समाप्त किए जाने की चर्चा पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

Bihar News:  पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

बिहार

Bihar News: पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही बहियार में आज दोपहर दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग बच्चों की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई।

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

बिहार

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।