Monday, Jun 16 2025 | Time 23:32 Hrs(IST)
  • गढ़वा में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान का भव्य आगाज, 15 दिन चलेगा विशेष कैंप
  • गढ़वा में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान का भव्य आगाज, 15 दिन चलेगा विशेष कैंप
  • तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित परीक्षा केंद्र ION DIGITAL ZONE IDZ में छात्रों ने जमकर काटा बवाल
  • बेड़ो अंचल अंतर्गत महादानी मैदान के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा, 17 जून प्रातः 06:00 बजे से अगले आदेश तक रहेगा प्रभावी
  • बेड़ो अंचल अंतर्गत महादानी मैदान के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा, 17 जून प्रातः 06:00 बजे से अगले आदेश तक रहेगा प्रभावी
  • 1 करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा, UP से गिरफ्तार हुआ आरोपी
  • 1 करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा, UP से गिरफ्तार हुआ आरोपी
  • चान्हो और मांडर प्रखण्ड में 1 करोड़ 73 लाख की शेड निर्माण योजना का कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया शिलान्यास
  • चान्हो और मांडर प्रखण्ड में 1 करोड़ 73 लाख की शेड निर्माण योजना का कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया शिलान्यास
  • यूक्रेन की तरह ईरान से भी भारतीय छात्रों को निकालने का हो रहा उपाय, बाहर निकलने का रास्ता तैयार
  • विधायक संजय कुमार सिंह यादव को पुनः राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
  • नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी पवन लोहरा को 20 साल की सजा
  • नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी पवन लोहरा को 20 साल की सजा
  • विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि मिल रही है: संजय सेठ
  • विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि मिल रही है: संजय सेठ
झारखंड


अंतिम चरण के मतदान से पहले झारखंड पहुंच रहे NDA और इंडिया गठबंधन के बड़े और दिग्गज नेता

अंतिम चरण के मतदान से पहले झारखंड पहुंच रहे NDA और इंडिया गठबंधन के बड़े और दिग्गज नेता
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः 25 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण तक का चुनाव संपन्न चुका है अब अंतिम और सातवें चरण का चुनाव होना बाकी है जो 1 जून को होना है. बात करें झारखंड की तो 1 जून को देश में 7वें और झारखंड में इस दिन चौथे चरण का चुनाव होगा. अंतिम चरण के चुनाव को लेकिन सभी दलों के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बड़े और दिग्गज नेताए झारखंड आ रहे हैं और चुनावी सभा में अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. 

 

झारखंड में आज हुंकार भरेंगे जेपी नड्डा 

अंतिम चरण के पहले आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड दौरे पर आ रहे हैं यहां वे देवघर के पालाजोरी में गोड्डा लोकसभा सीट से एनडीए की तरफ से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. सभा को संबोधित करने के बाद वे रोड शो और प्रत्याशी निशिकांत दुबे पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. 

 


 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आज आ रहे झारखंड

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी आज (29 मई) को संथाल परगना का दौरा करेंगे. यहां वे सुबह के 11 बजे राजमहल सीट से एनडीए की तरफ से बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. राजमहल में सभा को संबोधित करने के बाद वे दोपहर दो बजे दुमका लोकसभा क्षेत्र जाएंगे जहां वे बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. 

 


 

30 मई को भी झारखंड दौरे पर रहेंगे कई दिग्गज नेता

इसके अलावे कल यानी 30 मई को भी कई दिग्गज नेताएं झारखंड दौरे पर आएंगे. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विष्णु देव साय कल झारखंड आएंगे. जो अलग-अलग जगहों पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वे दोपहर 12 बजे साहिबगंज, दोपहर 2 बजे पाकुड़ और शाम 4 बजे शिकारीपाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे. वे राजमहल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. 

 

30 मई को झारखंड के दुमका पहुंचेंगे राहुल गांधी

वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी भी अंतिम और 7वें चरण के चुनाव से पहले 30 मई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं राहुल गांधी दुमका लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से जेएमएम प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले राहुल गांधी झारखंड के चाईबासा और गुमला के बसिया में चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं. आपको बता दें, झारखंड में चौथे चरण के चुनाव के लिए तीन लोकसभा सीट (गोड्डा, दुमका और राजमहल) में 1 जून को मतदान होगा. 
अधिक खबरें
बेड़ो अंचल अंतर्गत महादानी मैदान के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा, 17 जून प्रातः 06:00 बजे से अगले आदेश तक रहेगा प्रभावी
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 9:10 PM

बेड़ो अंचल अंतर्गत महादानी मैदान के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी होगी. बी०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत अनुमण्डल पदाधिकारी, रांची सदर ने जारी की निषेधाज्ञा. दिनांक 17.06.2025 के प्रातः 06:00 बजे से अगले आदेश तक निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगा. बेड़ो महादानी मंदिर परिसर के समीप आदिवासी सरना समाज की बैठक और जमीन की घेराबंदी के मद्देनजर जारी आदेश किया गया. पूर्व में बवाल हो चुका है. बेड़ो थाने में भी तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई थी.

1 करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा, UP से गिरफ्तार हुआ आरोपी
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 9:02 PM

1 करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है. साइबर ठग आसिफ को यूपी पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर राशि को 5 से 10 गुणा करने का लालच देकर ठगी की गई. व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर व्यक्ति को जाल में फंसाया गया.

चान्हो और मांडर प्रखण्ड में 1 करोड़ 73 लाख की शेड निर्माण योजना का कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया शिलान्यास
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 8:41 PM

झारखंड के ग्रामीण इलाकों में जर्जर हाट-बाजार भवनों की सूरत बदलने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है. ग्रामीण हाट-बाजार को नया रूप देने के लिए शेड निर्माण की योजना तैयार की गई है. इसी कड़ी में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चान्हो प्रखण्ड के टांगर कृषि हाट बाजार और मांडर प्रखण्ड के टांगर बसली हाट बाजार में शेड निर्माण योजना का शिलान्यास किया. दोनों बाजार में शेड निर्माण पर करीब 1 करोड़ 73 लाख रुपये खर्च होंगे. जिसमें 2300 स्क्वायर फीट पर शेड का निर्माण, बाजार परिसर में सोलर लाइट सुविधा, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण के साथ शुद्ध पेय जल की व्यवस्था होगी.

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी पवन लोहरा को 20 साल की सजा
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 7:57 PM

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी करार पवन लोहरा को 20 साल की सजा सुनाई गई है. साथ ही 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं भरने पर डेढ़ साल की अतिरिक्त सजा भुगतना होगा. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने ये सजा सुनाया है.

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि मिल रही है: संजय सेठ
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 7:43 PM

रांची महानगर द्वारा आयोजित संकल्प सभा सुखदेव नगर मंडल एवं धुर्वा मंडल में आयोजित की गई. इस संकल्प सभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह सम्मिलित हुए. इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी को संकल्प दिलाया. संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रप्रथम के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हुए. आज भाजपा मुख्यालय में भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संबोधित किया.