Thursday, Jun 26 2025 | Time 10:10 Hrs(IST)
  • उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा! यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में समाई
  • हिमाचल प्रदेश में कुदरती कहर! बादल फटने से बाढ़ का तांडव, 2 की मौत, कई लापता
  • डुमरी में आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल पर लगाया मनमानी करने का आरोप
  • रांची मे 400 करोड़ की लागत से बनेगा इस जगह पर होटल ताज!
  • मायके में पहले पत्नी की हत्या! फिर गुस्साए परिजनों ने पति को पीट-पीटकर मार डाला
  • मेक्सिको: मातम में बदला महोत्सव! डांस पार्टी पर गैंगवार का खूनी तांडव, 12 लोगों की दर्दनाक मौत
  • रोबोट चलेगा बिना इंटरनेट! गूगल का नया AI मॉडल कपड़े तह और बैग खोलने जैसे काम करेगा
  • रोबोट चलेगा बिना इंटरनेट! गूगल का नया AI मॉडल कपड़े तह और बैग खोलने जैसे काम करेगा
  • ए के सिंह कॉलेज जपला के कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
  • गांडेय के घाटकुल गांव में आपसी विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल
  • तिरुलडीह पावर स्टेशन में कर्मियों की मनमानी, रात भर बिजली गुल लोग परेशान
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में बारिश का डरावना डेरा! रांची समेत कई जिलों में अलर्ट जारी, 29 जून तक नहीं मिलेगी राहत
झारखंड


बसिया व्यापार संघ का चुनाव संपन्न, अनमोल तिवारी बने संघ के अध्यक्ष

संदीप चौधरी सचिव और सूरज गोप कोषाध्यक्ष बनाये गये
बसिया व्यापार संघ का चुनाव संपन्न, अनमोल तिवारी बने संघ के अध्यक्ष

न्यूज़11 भारत


बसिया/डेस्क:  बसिया में व्यापार संघ  का चुनाव संपन्न हो गया है. कोनबीर सामुदायिक भवन में संतोष सोनी की अध्यक्षता में यह चुनाव संपन्न हुआ. इस दौरान संतोष सोनी के द्वारा व्यापारिक संघ के अध्यक्ष का नाम का प्रस्ताव मांगा गया तो लोगों ने सर्वसमिति से अनमोल तिवारी  का नाम प्रस्तावित किया एवं उनको कोनबीर व्यापारिक संघ का अध्यक्ष चुना गया, इसके बाद नीरज कुमार साहू  को सर्व समिति से उपाध्यक्ष, संदीप चौधरी को सचिव एवं सूरज गोप को कोषाध्यक्ष बनाया गया. अध्यक्ष अनमोल तिवारी ने कहा कि व्यवसायियों के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता है. साथी ही उन्होंने उपस्थित सभी व्यवसायियों का आभार व्यक्त किया एवं सभी चयनित पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी.
 
 इस दौरान मुख्य रूप से अजय कुमार पांडे, आनंद कुमार साहू, अनूप सोनी, बबलू ठाकुर, सुधीर कुमार साहू, सुभाष सिंह, विकास कुमार बीसी, मनीष पाणिग्राही, एवं सभी व्यवसायिकगण उपस्थित थे.
 
 

 

अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड में बारिश का डरावना डेरा! रांची समेत कई जिलों में अलर्ट जारी, 29 जून तक नहीं मिलेगी राहत
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 7:04 AM

झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और अब रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं. राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बीते तीन दिनों से हो रही तेज बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया हैं. इसलिए अभी संभल जाइए क्योंकि बारिश का ये सिलसिला 29 जून तक यूं ही जारी रहने वाला हैं.

एंटानानारिवो में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में शामिल हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 10:08 PM

भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज एंटानानारिवो में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में भाग लिया. अपने संबोधन के दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की. उन्होंने भारत में हाल के घटनाक्रमों के बारे में भी उपस्थित लोगों को जानकारी दी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के तेजी से हो रहे आर्थिक परिवर्तन पर प्रकाश डाला गया. उन्होंने नया भारत के विजन को साझा किया और वैश्विक विकास के प्रमुख चालक के रूप में भारत के उभरने को रेखांकित करते हुए, विकसित भारत 2047 के रोडमैप पर विस्तार से बताया.

मानव तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन 'AAHT' के तहत हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 5 नाबालिग मुक्त, 1 आरोपी गिरफ्तार
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 10:01 PM

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन 'AAHT' के अंतर्गत एक अहम सफलता हासिल की है. RPF हटिया पोस्ट, CIB/RPF रांची और फ्लाइंग टीम रांची ने संयुक्त रूप से 24 जून को हटिया रेलवे स्टेशन पर एक विशेष चेकिंग अभियान के दौरान मानव तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए पाँच नाबालिग लड़कों को मुक्त कराया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

गुरुजी शिबू सोरेन से मिलने दिल्ली पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 9:36 PM

राज्यपाल संतोष गंगवार ने आज दिल्ली में इलाजरत झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से आज दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों से उनके उपचार की प्रगति के संबंध में चर्चा की. मैं ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की पहल - बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 9:34 PM

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजना के तहत अंतिम दिन बुधवार को बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के ग्राम हरातू पँचायत सचिवालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति समुदाय के परिवारों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही उ