Thursday, Jul 10 2025 | Time 11:43 Hrs(IST)
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रांची दौरा,  27वीं क्षेत्रीय परिषद बैठक की करेंगे अध्यक्षता
  • Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
झारखंड


गुमला में व्यवसायी की हत्या पर बाबूलाल ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- झामुमो-कांग्रेस-राजद के जंगलराज का परिणाम

गुमला में व्यवसायी की हत्या पर बाबूलाल ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- झामुमो-कांग्रेस-राजद के जंगलराज का परिणाम

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: गुमला में व्यवसायी की भुजाली से काटकर निर्मम हत्या किए जाने की घटना को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झामुमो-कांग्रेस-राजद के जंगलराज का परिणाम बताया है. 

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए  बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कल मुहर्रम के दिन सरकार ने चाक चौबंद रखने के बड़े बड़े दावे किए थे, लेकिन गुमला के मुख्य सड़क पर हुई व्यवसायी की हत्या से आम जनता दहशत में है. 


 

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में व्यवसायियों पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन सरकार इन घटनाओं को रोकने में असफल रही है. यदि जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जनता का इस सरकार से भरोसा उठ जाएगा. उन्होंने @jharkhandpolice को टैग कर अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है. 

 


 

 

 


 


 


 


 


 



 

अधिक खबरें
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव; घर से निकलने से पहले चेक करें रूट
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 8:49 AM

अगर आप रांची में रहते हैं तो घर से बाहर निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक रूट जरूर चेक कर लें. रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में आज (10 जुलाई) को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया हैं.

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 8:23 AM

झारखंड में लगातार बारिश का दौर देखने के लिए मिल रहा हैं. राजधानी रांची में आज सुबह-सवेरे से ही झमाझम बारिश हो रही हैं. जिससे लोगों को कही आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. आज राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हैं. वहीं, गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

भाकपा माले ने देशव्यापी हड़ताल को लेकर देवघर-रांची मुख्य मार्ग बरमसिया चौक पर किया जाम
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 11:01 PM

देशभर में प्रस्तावित चार श्रम कोड बिल के खिलाफ हड़ताल को सफल बनाने के लिए भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव शेखर सुमन के नेतृत्व में बिरनी प्रखंड के बरहमसिया चौक पर रांची-देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम जनजीवन प्रभावित हुआ.

राष्ट्रव्यापी हड़ताल  के समर्थन में सिल्ली आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:52 PM

यूनियनों की आम हड़ताल का समर्थन करते हुए सिल्ली प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका बुधवार को हड़ताल में रही एवं 17 सूत्री मांगों के समर्थन मे सिल्ली प्रखंड मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया. वहीं रसोईया हड़ताल से बाहर रही. आंगनबाड़ी सेविका का आरोप है कि आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय, सेवा शर्तें, स्थायीकरण और सामाजिक सुरक्षा

जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:44 PM

मुरी ओपी अंतर्गत कोकोराना गांव में जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज सिंहपुर नर्सिंग होम में चल रहा है. वहीं घटना की सूचना पाकर रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी नर्सिंग होम पहुंचे एवं घायल से मुलाकात कर हालचाल जाना. जानकारी के मुताबिक कोकोराना निवासी श्रीपद महतो की पत्नी