Thursday, Jun 19 2025 | Time 03:41 Hrs(IST)
झारखंड


बाबूलाल मरांडी ने DGP अनुराग गुप्ता को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री जी? आपकी की चुप्पी और बेबसी क्या दर्शाती है?

बाबूलाल मरांडी ने DGP अनुराग गुप्ता को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री जी? आपकी की चुप्पी और बेबसी क्या दर्शाती है?

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी अनुराग गुप्ता को लेकर हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं, ना उनपर कोई विभागीय कार्रवाई लागू होती है, ना तो उन्हें वेतन मिल रहा है कि मुख्यमंत्री Hemant Soren आप उनका वेतन रोक सकते हैं.  लेकिन पुलिस विभाग के सारे तुगलकी आदेश वही दे रहे हैं. सिपाहियों तक की ट्रांसफ़र-पोस्टिंग कैसे ले-देकर हो रही है? पता कर लीजिये. कोई नहीं बताये तो हमें कॉल करियेगा, विस्तार से सब बता देंगे.

 

डीजीपी पद पर बैठे असंवैधानिक व्यक्ति ने असंवैधानिक तरीक़े से अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया

बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा कि 10 जून को 8 आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी पद पर बैठे असंवैधानिक व्यक्ति ने असंवैधानिक तरीक़े से अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया तो इसमें हैरान होने वाली क्या बात है? बिना UPSC की सूची में नाम वाले व्यक्ति ने बिना मुख्यमंत्री की स्वीकृति, और बिना किसी विधिक अधिकार के ये सब कर दिय तो क्या बुरा किया? 

 

आपको कैसे समझ में नहीं आ रही मुख्यमंत्री जी? 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सुना है अब गृह विभाग ने उसे रद्द कर “स्पष्टीकरण” मांगा है. स्पष्टीकरण किससे मांग रहे हैं? उस व्यक्ति से जिसे आप नियमों के दायरे में ला ही नहीं सकते? जब वे अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी रहे ही नहीं तो ज़ाहिर है वो अखिल भारतीय सेवा के नियम को क्यों मानेंगे? ये बात आपको कैसे समझ में नहीं आ रही मुख्यमंत्री जी? आपकी की चुप्पी और बेबसी क्या दर्शाती है?

 

 या तो आपको पता नहीं, या आप पूरी तरह अयोग्य हैं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि या तो आपको पता नहीं, या आप पूरी तरह अयोग्य हैं. या फिर आपको सब पता है कि इस हालात के लिये आप स्वयं दोषी हैं.  यह कौन नहीं जानता है कि झारखंड के कुछ बेलगाम अफसर अब संविधान से नहीं, सत्ता के साथ ‘नेटवर्क’ से चलते हैं.

 



 

 

 


 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
ACB को मिली बड़ी कामयाबी,  नावाबाजार अंचल अधिकारी शैलेश कुमार 30 हज़ार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:53 PM

पलामू में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. नावाबाजार के अंचल अधिकारी (CO) शैलेश कुमार को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. शैलेश कुमार पर मोटेशन (दाखिल-खारिज) के नाम पर घूस मांगने का आरोप था.

ओखरगाड़ा को प्रखण्ड बनाए जाने की मांग हुई तेज, गढ़वा समाहरणालय के पास एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:41 PM

गढ़वा जिले के मेराल प्रखण्ड से अलग कर ओखरगाड़ा को नया प्रखण्ड बनाए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है. जिसे लेकर बुधवार को गढ़वा समाहरणालय के पास एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन किया गया. साथ ही उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया. इस बार ओखरगाड़ा प्रखण्ड नव निर्माण संघर्ष समिति ने मुखर आवाज उठाते हुए झारखंड

बिजली संकट के लिए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पूर्व की भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:29 PM

झारखंड की धरती से निकलने वाले कोयले से पूरे देश को रोशन करने वाले डीवीसी और एनटीपीसी जैसी केंद्रीय कंपनियों की उदासीनता के कारण आज हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा सहित बड़कागांव क्षेत्र गहन बिजली संकट का सामना कर रहा है। बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने इस गंभीर मुद्दे पर भाजपा के स्थानीय सांसद और विधायकों पर तीखा हम

गढ़वा में दो देसी कट्टों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने छापेमारी कर हथियार भी किया बरामद
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:13 PM

गढ़वा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो देशी कट्टों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में गढ़वा थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गढ़वा नीरज कुमार ने आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलदाग चौक

फायरिंग करने के मामले में कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा के खिलाफ चार्जशीट
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 3:05 PM

कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर फायरिंग करने के मामले में रांची पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस ने इस मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है.