Thursday, Jun 19 2025 | Time 09:32 Hrs(IST)
  • Air India का बड़ा ऐलान! इंटरनेशनल उड़ानों में 15% कटौती करने का लिया फैसला
  • By-Election 2025: लुधियाना वेस्ट समेत 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
  • 20 जून को झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
  • रांची एयरपोर्ट पर हवाई यातायात अस्त-व्यस्त, चार विमान रद्द
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी-तूफान का तांडव, 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, रांची में सभी स्कूल-कॉलेज बंद
झारखंड


गढ़वा में दो देसी कट्टों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने छापेमारी कर हथियार भी किया बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की थी कार्रवाई
गढ़वा में दो देसी कट्टों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने छापेमारी कर हथियार भी किया बरामद

अरुण कुमार यादव/न्यूज 11 भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो देशी कट्टों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में गढ़वा थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गढ़वा नीरज कुमार ने आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलदाग चौक के पास एक व्यक्ति हथियार के साथ देखा गया है, जो खोंडहर मंदिर की ओर जा रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में गढ़वा थाना में सनहा संख्या-39/2025 दिनांक 17.06.2025 दर्ज करते हुए तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया। गढ़वा एसपी अमन कुमार साहू के निर्देश पर एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने रात करीब 9:45 बजे तिलदाग चौक से आगे, खोंडहर मंदिर जाने वाली सड़क पर स्थित एक राइस मिल के पास उस व्यक्ति को सफेद शर्ट पहने हुए पैदल चलते देखा। पुलिस को देख वह व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
 
गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम अखिलेश चंद्रवंशी (उम्र 38 वर्ष), पिता स्व. हरदेव राम, निवासी खोंडहर, थाना+जिला गढ़वा बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि लगभग डेढ़ महीने पहले बनपुरवा निवासी अरुण दुबे ने उसे दो हथियार रखने को दिए थे, जिसमें से एक उसके पास था और दूसरा उसके घर में रखा है। पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से दूसरा देशी कट्टा भी बरामद किया। दोनों हथियारों को विधिवत सील कर जब्त कर लिया गया।
 
इस छापामारी दल में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीवी मंडल, गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार, पुअनि प्रदीप यादव, जनार्दन राउत, सअनि अभिमन्यु कुमार सिंह, समीम अंसारी, प्रसिद्ध राम, अरविंद चौधरी, उत्तम कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि गढ़वा पुलिस अपराधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
अधिक खबरें
रांची एयरपोर्ट पर हवाई यातायात अस्त-व्यस्त, चार विमान रद्द
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 7:57 AM

झारखंड में जारी मूसलाधार बारिश और खराब मौसम ने अब हवाई यातायात पर भी सीधा असर डालना शुरू कर दिया हैं. बुधवार को रांची एयरपोर्ट से जुड़ी कई फ्लाइट्स या तो रद्द कर दी गई या फिर देरी से आई और उड़ी. इस वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी-तूफान का तांडव, 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, रांची में सभी स्कूल-कॉलेज बंद
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 7:33 AM

झारखंड में मौसम ने विकराल रूप धारण कर लिया हैं. बीते 24 घंटे से राजधानी रांची समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही हैं. हालात ऐसे हो गए है कि सड़कों पर पानी भर गया है, लोग घरों में कैद है और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया हैं.

अगले दो तीन घंटों में झारखंड के इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ-साथ होगी तेज बारिश
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 9:56 PM

पूरे झारखंड में मानसून का गहरा असर दिखने लगा है, अगले कुछ घंटों में पाकुड़, देवघर, चतरा, साहिबगंज, गिरीडिह गढ़वा गोड्डा, खुंटी, कोडरमा, लातेहार,

ACB को मिली बड़ी कामयाबी,  नावाबाजार अंचल अधिकारी शैलेश कुमार 30 हज़ार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:53 PM

पलामू में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. नावाबाजार के अंचल अधिकारी (CO) शैलेश कुमार को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. शैलेश कुमार पर मोटेशन (दाखिल-खारिज) के नाम पर घूस मांगने का आरोप था.

ओखरगाड़ा को प्रखण्ड बनाए जाने की मांग हुई तेज, गढ़वा समाहरणालय के पास एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:41 PM

गढ़वा जिले के मेराल प्रखण्ड से अलग कर ओखरगाड़ा को नया प्रखण्ड बनाए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है. जिसे लेकर बुधवार को गढ़वा समाहरणालय के पास एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन किया गया. साथ ही उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया. इस बार ओखरगाड़ा प्रखण्ड नव निर्माण संघर्ष समिति ने मुखर आवाज उठाते हुए झारखंड