Sunday, Aug 17 2025 | Time 04:23 Hrs(IST)
झारखंड


बड़कागांव विधायक के आवास परअटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनायी गयी

बड़कागांव विधायक के आवास परअटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनायी गयी
सुमित कुमार पाठक/न्यूज 11 भारत

पतरातु/डेस्क: शनिवार को  पीटीपीएस पतरातु बड़कागांव के माननीय विधायक  रोशन लाल चौधरी के आवासीय कार्यालय में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनायी गयी. जिसके अध्यक्षता भाजपा पतरातू मंडल उपाध्यक्ष किशोर कुमार महतो एवं संचालन अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा पतरातु मंडल गणेश कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बड़कागांव विधानसभा के माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी ने श्रद्धये अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर धूप अगरबत्ती एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया
.
मौके पर माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक सदस्य, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मूल्य-आधारित राजनीति को आगे बढ़ाते हुए विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी.  उनके नेतृत्व में भारत ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया और कारगिल युद्ध में दुश्मनों को करारा जवाब दिया. अटल जी अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से हम सभी को राष्ट्रसेवा के मार्ग पर प्रेरित करते रहेंगे.
 
मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष वारिस खान ,भाजपा युवा मोर्चा पतरातू मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर, कार्यालय प्रभारी चंदन कुमार, पूर्व मुखिया राहुल  रंजन ,मनोज वर्मा, रणधीर कपूर ,प्रकाश महतो, नागेश्वर महतो, नरेश महतो ,चमरू महतो, राहुल प्रसाद, चोलेश्वर साह ,डॉ अशोक  साव ,विनोद कुमार ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे.
अधिक खबरें
रामदास सोरेन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट
अगस्त 16, 2025 | 16 Aug 2025 | 10:45 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामदास सोरेन को लेकर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि पहले बाबा दिशोम गुरुजी ने सशरीर हमारा साथ छोड़ा और अब रामदास दा भी हमारे साथ नहीं है. यह पल मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है. आज हमारे राज्य के नौनिहाल भी उदास होंगे कि उनके शिक्षा मंत्री रामदास चाचा अब इस दुनिया में नहीं रहे.

पतरातू में एक बच्चे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अगस्त 16, 2025 | 16 Aug 2025 | 10:22 PM

पतरातू प्रखंड के हफुआ पंचायत से बेहद दर्दनाक घटना सामने आयी है. यहां हरेया टोला निवासी आजाद अंसारी के पुत्र तौसीफ अंसारी ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्य कर ली, बच्चे ने आत्महत्या क्यूं कि इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

चंदनकियारी  में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
अगस्त 16, 2025 | 16 Aug 2025 | 10:09 PM

चंदनकियारी स्थित अटल स्मृति विवेकानंद पार्क में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी के पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी ने प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह, सांसद

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का पुण्य तिथि
अगस्त 16, 2025 | 16 Aug 2025 | 9:56 PM

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी का सातवीं पुण्य तिथि मनाई गई. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी चित्र पर दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.

चाकुलिया में वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम पर जंगली हाथियों का हमला, तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल
अगस्त 16, 2025 | 16 Aug 2025 | 9:42 PM

चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत अंतर्गत मौरबेड़ा गांव में शुक्रवार की शाम जंगली हाथियों ने वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में टीम के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की