Friday, Jul 18 2025 | Time 06:01 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


मांडर में पत्थर से कुचकर एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या, पुलिस और FSL की टीम कर रही मामले की जांच

मांडर में पत्थर से कुचकर एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या, पुलिस और FSL की टीम कर रही मामले की जांच

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: रांची के मांडर में एक वृद्ध व्यक्ति की पत्थल से कुचकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान 55 वर्षीय एरनियूस टोप्पो के रूप में हुई है. वहीं एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप है. मृतक की बेटी ने दावा किया है कि उसने हत्यारे को देखा है. फिलहाल पुलिस पूरे हत्याकांड की जांच में छापेमारी कर रही है. वहीं घटनास्थल पर FSL की टीम भी पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है. 

 

एरनीयुस टोप्पो मांडर थाना क्षेत्र के बिसाहाखटंगा गांव के निवासी हैं. टोप्पो प्रतिदिन की तरह सुबह में अपने खेत की तरफ घुमने गए थे. इस दौरान खटंगा सरवा सड़क पर पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कुचकर बुरी तरह से घायल कर दिया. गंभीर अवस्था में परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए मांडर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई. बता दें कि एयनियुस टोप्पो बेड़ो प्रखंड में जनसेवक के पद पर कार्यरक्त थे. मांडर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. फिलहाल पुलिस और FSL की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 

 


 

 

अधिक खबरें
रांची के डोरंडा इलाके में स्कूटी की टक्कर, जमकर हुई मारपीट, पुराने वर्चस्व की वजह से भिड़े दो गुट
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 7:49 PM

राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित युनुस चौक के पास बुधवार शाम उस समय तनाव फैल गया, जब एक स्कूटी की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. इस झगड़े में एक युवती सहित चार लोग घायल हो गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी चला रही युवती की टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक ने कार्य में लापरवाही बरतने पर सम्मान फाउंडेशन के कार्यक्रम समन्वयक को किया गया कार्यमुक्त
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 7:36 PM

शशि प्रकाश झा, (भा.प्र.से.) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के द्वारा नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान उनके समक्ष 108 एम्बुलेंस से संबंधित अनियमितता का शिकायत आने पर उन्होने नई दिल्ली से ही स्वतः संज्ञान लेते हुए गौतम कुमार, कार्यक्रम समन्वयक (सम्मान फाउंडेशन) बरहेट, साहेबगंज को कार्य में लापरवाही बरतने एवं अव्यवहारिक भाषा का उपयोग करने पर कार्यमुक्त करने एवं उनके स्थान पर नए कर्मी को जल्द से जल्द नियुक्त करने का निर्देश राज्य एनजीओ कोषांग को दिया गया.

नशे पर शिकंजा: तुपुदाना ओपी पुलिस ने अफीम तस्करों को दबोचा, 1.7 किलो अफीम बरामद
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 7:29 PM

राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से एक किलो 700 ग्राम अफीम बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैलाश मुंडा और सुगना मुंडा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी पहले खुद अफीम की खेती किया करते थे और अब उसका अवैध व्यापार करने की योजना बना रहे थे.

नगर निगम की लापरवाही, खादगढ़ा बस्ती जाने वाले मुख्य रास्ते पर जगह-जगह कचरे का ढेर, लोग परेशान
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 7:13 PM

रांची के रातू रोड स्थित खादगढ़ा इलाके में इन दिनों नगर निगम की लापरवाही साफ नजर आ रही है. खादगढ़ा बस्ती जाने वाले मुख्य रास्ते पर जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रोजाना सफाई नहीं होती. निगम के सफाई कर्मी चार से पांच दिन में एक बार ही कचरा उठाने आते हैं, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है.

रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर बवाल तेज, विधायक राजेश कच्छप ने म्यूटेशन प्रक्रिया पर उठाए सवाल
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 7:00 PM

रांची में स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को नामकुम अंचल कार्यालय में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने स्मार्ट सिटी से जुड़े म्यूटेशन आदेश पर नाराजगी जाहिर करते हुए अंचल अधिकारी के सामने विरोध दर्ज कराया. विधायक कच्छप ने म्यूटेशन आदेश की प्रति अंचल अधिकारी आर.के. सिंह के सामने फेंकते हुए कहा, "अगर स्मार्ट सिटी का म्यूटेशन इसी तरह हुआ, तो झारखंड में आदिवासियों और मूलवासियों की कोई जमीन नहीं बचेगी. यह गलत परंपरा शुरू की जा रही है, जिसे हर हाल में रोका जाएगा."