पेड़ों को राखी बांध ग्रामीणों ने लिया वन संरक्षण का संकल्प, वन विभाग के साथ मिलकर अनूठे अंदाज में मनाया पर्व

पेड़ों को राखी बांध ग्रामीणों ने लिया वन संरक्षण का संकल्प, वन विभाग के साथ मिलकर अनूठे अंदाज में मनाया पर्व

ग्रामीणों ने जंगल और पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा करने तथा वन संपदा को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया

Image not available

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सारंडा वन प्रमंडल अंतर्गत मनोहरपुर के सुनसुना गांव में ग्रामीणों ने वन विभाग के साथ मिलकर अनूठे अंदाज में पर्व मनाया. ग्रामीणों ने जंगल और पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा करने तथा वन संपदा को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया. इस दौरान ग्रामीणों ने पेड़ों को भाई का प्रतीक मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी और जंगल की हरियाली एवं प्राकृतिक संपदा की रक्षा का प्रण लिया. इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों ने समाज को पर्यावरण संरक्षण और वनों के महत्व का संदेश दिया. ग्रामीणों ने कहा कि जंगल केवल पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के जीवन, आजीविका और पर्यावरण का आधार है. जंगल से ग्रामीणों को कई आवश्यक संसाधन मिलते हैं और यह पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसलिए इसकी रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. कार्यक्रम में वनरक्षी अभिषेक प्रधान, अभय कुमार, वनपाल घनश्याम देवगम सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने भविष्य में भी वन संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और जंगल की हरियाली बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई

यह भी पढ़ें: रांची में तेजी से बढ़ रहा स्वाइन फ्लू! पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट