घाघरा थाना गेट के समीप चला सघन वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर सख्त कार्रवाई, 40 बाइक जब्त

घाघरा थाना गेट के समीप चला सघन वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर सख्त कार्रवाई, 40 बाइक जब्त

Image not available

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत 

घाघरा/डेस्क: घाघरा गुमला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रविवार को घाघरा थाना गेट के समीप पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले और नाबालिग चालकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की. जांच के क्रम में लगभग 40 मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है. संबंधित चालकों से चालान एवं जुर्माना वसूला जा रहा है.

सहायक अनवर निरीक्षक सूचित कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. बिना हेलमेट, बिना वैध कागजात या नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: छपरा: कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बनियापुर थाना अध्यक्ष को किया गया निलंबित