SIR को लेकर चैनपुर प्रखंड का भ्रमण, पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं

SIR को लेकर चैनपुर प्रखंड का भ्रमण, पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने मतदाता सूची में नाम, आवश्यक दस्तावेज, सत्यापन प्रक्रिया तथा आवेदन से जुड़ी कठिनाइयों को सामने रखा

Image not available

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:   मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर झारखंड के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने आज चैनपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया. इस दौरान ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर SIR प्रक्रिया से संबंधित उनकी समस्याओं, आशंकाओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई.

भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मतदाता सूची में नाम, आवश्यक दस्तावेज, सत्यापन प्रक्रिया तथा आवेदन से जुड़ी कठिनाइयों को सामने रखा. ग्रामीण क्षेत्रों में SIR को लेकर पर्याप्त जानकारी एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने की आवश्यकता भी लोगों ने व्यक्त की.

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा  कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन यह सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है कि प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से बाहर न हो. SIR की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए संपन्न होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: गांडेय के रसनजोरी में लगातार बारिश में खपड़ैल का कच्चा घर धराशायी, बाल-बाल बचे गृहस्वामी