Saturday, Jun 7 2025 | Time 21:45 Hrs(IST)
  • गांडेय के चिकनियाबाद मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल
  • गांडेय के चिकनियाबाद मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल
  • अपनी दूसरी पत्नी को जान से मारने की कोशिश करने वाला पति गिरफ्तार
  • अपनी दूसरी पत्नी को जान से मारने की कोशिश करने वाला पति गिरफ्तार
  • मनोज पांडे से लेकर शशिभूषण मेहता तक
  • मनोज पांडे से लेकर शशिभूषण मेहता तक
  • गोपालगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, किशोरी की बेरहमी से की गयी हत्या
  • गोपालगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, किशोरी की बेरहमी से की गयी हत्या
  • रामरेखा धाम विकास समिति की हुई आम बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
  • रामरेखा धाम विकास समिति की हुई आम बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
  • गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी बकरीद की मुबारकबाद, बोले त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद!
  • गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी बकरीद की मुबारकबाद, बोले त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद!
  • बीजापुर में 7 नक्सली ढेर, नक्सल विरोधी अभियान नें सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
  • शूटर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस तो की फिल्मी अंदाज में भागने की कोशिश, छत पर चढ़ कर करने लगा Instagram पर लाइवस्ट्रीम
  • बिहार NDA में हो गया सीटों का बंटवारा? किस पार्टी को मिल रहीं कितनी सीटें?
झारखंड


पौधा लगाने के साथ-साथ उसके संरक्षण पर भी दे ध्यान: राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पौधा लगाने के साथ-साथ उसके संरक्षण पर भी दे ध्यान: राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः रांची स्थित TVS मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जगन्नाथपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना ने शिरकत की. राज्य परियोजना निदेशक के द्वारा एक पेड़ मां के नाम विद्यालय परिसर में लगाया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य परियोजना निदेशक ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे. विद्यालय परिसर से लेकर अपने घर में एक पेड़ मां को समर्पित करें. इन्होंने कहा कि पौधा लगाने के साथ-साथ उसके संरक्षण करने की भी आवश्यकता है. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमें संकल्पित होकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए. 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची विनय कुमार ने कहा कि मौसम की बदलते परिवेश में हम सभी को इको सिस्टम के लिए काम करने की जरूरत है. इन्होंने कहा कि विद्यालय में इको क्लब के द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहे हैं. विद्यालय परिसर के साथ-साथ समुदाय स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर प्रयास करने की जरूरत है. एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सतत प्रयास का हिस्सा है. खाली पड़े भूमि पर विद्यालय परिसर में पेड़ लगाए, वृक्ष मां के समान है. माँ हमेशा निस्वार्थ रूप से हमलोगों की सेवा में लगी रहती है, इसलिए धरती मां की सेवा के लिए एक पेड़ मां के नाम समर्पित करें.इन्होंने कहा कि रांची जिले में शिक्षा विभाग के द्वारा विभिन्न विद्यालयों में 5 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है. यह कार्यक्रम 5 जून से लेकर 30 जून तक अनवरत विद्यालय में चलाया जाएगा. 

 

इसके पूर्व विद्यालय में राज्य परियोजना निदेशक को विद्यालय के इको क्लब के बच्चों के द्वारा स्वागत किया गया.कार्यक्रम में राज्य समन्वयक गौरव वर्मा सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अखिलेश कुमार, विद्यालय की प्रभारी सुषमा किंडो, इको क्लब की नोडल शिक्षिका कल्पना वर्मा, शिक्षिका वाचा सोरेन तिग्गा, विद्यालय के प्रबंधक एच ए सोरेन, यूनिसेफ टीम शामिल रही.
अधिक खबरें
अपनी दूसरी पत्नी को जान से मारने की कोशिश करने वाला पति गिरफ्तार
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 9:38 PM

सिमडेगा के बांसजोर ओपी क्षेत्र के पहाड़ टोली में अपनी दूसरी पत्नी को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाला पति पुलिस के हत्थे चढ़ा. एसपी सिमडेगा मो अर्शी ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि बांसजोर ओपी क्षेत्र के पहाड़ टोली निवासी ईरकन बागे पहले से शादीशुदा था और वह बीरमित्रपुर निवासी मीरा तिर्की को दूसरी पत्नी के रूप में अपने घर पर रखा था. जिसके कारण ईरकन के घर पर उसकी पहली पत्नी और उसके माता पिता उससे नाराज चल रहे थे.

मनोज पांडे से लेकर शशिभूषण मेहता तक
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 9:27 PM

झारखंड की राजनीति में शनिवार को दो तस्वीरों ने पॉलिटिकल ड्रामे की नई नींव रख दी. राजधानी रांची के लोगों ने शनिवार को जैसे ही आंखे खोली उनकी नजर एक पोस्टर पर गयी. यह पोस्टर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता की तरफ से रांची की सड़कों पर लगाया गया था. लिखा था - ( पोस्टर देंखे )

रामरेखा धाम विकास समिति की हुई आम बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:59 PM

रामरेखा धाम विकास समिति की आम बैठक रामरेखा धाम के सभागार में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत ब्रह्मलीन बाबा 1008 रामानुज जयराम प्रपन्नाचार्य जी का पूजन एव रामधुन के साथ कि हुई.

गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी बकरीद की मुबारकबाद, बोले त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद!
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:50 AM

गढ़वा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बकरीद के पाक मौके पर इस्लाम धर्मावलंबियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी. मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा के ऊंचरी मस्जिद आदि नमाज स्थलों पर पहुंचकर मुस्लिम भाईयों के गले मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी. साथ ही पूर्व मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी.

गांडेय प्रखंड में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, शांति-सौहार्द का दिखा नज़ारा
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:45 PM

गांडेय शनिवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर गांडेय प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई. डोकीडीह पंचायत के महजोरी गांव स्थित ईदगाह में सुबह 7 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुफ़्ती मो. जमरुद्दीन कासमी की इमामत में दो रकात वाजिब नमाज अदा की. इस दौरान मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और कौमी खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ मांगी गई.