झारखंडPosted at: जुलाई 11, 2025 ददई दुबे के निधन की सूचना मिलने के बाद हॉस्पिटल पहुंचकर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने पार्थिव शरीर को किया नमन
गढ़वा विधायक ने व्यक्त कीं अपनी हार्दिक संवेदनाएं
अरुण कुमार यादव/न्यूज 11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने दिल्ली स्थित गंगा राम हॉस्पिटल पहुंचकर पूर्व मंत्री ददई दुबे की पत्नी, उनके पुत्र बडू दुबे , पुत्रवधू और पौत्री से मिलकर उन्हे ढांढस बंधाया एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की.श्री तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे मजदूर के हक और अधिकार की लड़ाई के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे. वह गरीब गुरबों के मसीहा थे. उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है.इस मौके पर गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के साथ केंद्रीय सड़क सुरक्षा सलाहकार समिति के सदस्य रविंद्र नाथ तिवारी,कैलाश तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे.