झारखंडPosted at: मई 12, 2025 विश्व नर्सिंग दिवस पर मन रखन महतो ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम का आयोजन
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः आज विश्व नर्सिंग दिवस है. इस मौक़े पर राजधानी रांची के मन रखन महतो ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार प्रतिमा लकड़ा और मन रखन महतो ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन मन रखन महतो ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर अतिथियों ने विश्व स्तर पर नर्सों के काम की न सिर्फ़ तारीफ़ की, बल्कि उनके योगदान को भी सराहा.