Thursday, Jul 10 2025 | Time 08:31 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
झारखंड


IPL की नीलामी में झारखंड के 3 खिलाड़ी बने करोड़पति

IPL की नीलामी में झारखंड के 3 खिलाड़ी बने करोड़पति
न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क:IPL(इंडियन प्रीमियर लीग) 2024 के ऑक्शन में झारखंड के तीन खिलाडियों ने बाजी मारी है.देश के बाहर पहली बार दुबई के कोका-कोला एरिना में में हुआ. इस ऑक्शन में रॉबिन मिंज और सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस और कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्सने खरीदा.

 

 IPL नीलामी में चमके कुमार कुशाग्र

आपको बता दें कि मंगलवार को कोको कोला एरीना दुबई में  IPL के 17वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई जहां खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश हुई. दिल्ली कैपिटल्स ने झारखंड के बोकारो के रहने वाले 19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के लिए दिल खोलकर बोली लगाई. दिल्ली ने कुमार कुशाग्र को 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा.




रॉबिन मिंज पर गुजरात ने लुटाए पैसे

वहीं झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज के लिए भी कई टीमों ने दिल खोल कर बोली लगाई.लेकिन 20 लाख के बेस प्राईज वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज को 3.60 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने खरीदा. रॉबिन को खरीदने के लिए चेन्नई से लेकर मुंबई ने बोली लगाई थी.लेकिन अंत में गुजरात ने उन्हें ख़रीदा.झारखंड के गुमला जिले से खेलते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन ने अपनी एक अलग पहचान बनायी है.

 

सुशांत मिश्रा को गुजरात ने 2.20 करोड़ में ख़रीदा

वहीं गुजरात टाइटंस ने  रांची के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खिलाड़ी सुशांत मिश्रा को करोड़पति बना दिया गुजरात ने सुशांत को 20 लाख बेस प्राइज से 2 करोड़ 20 लाख रुपये बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया.अभी दक्षिण पूर्व रेलवे में कार्यरत हैं  सुशांत मिश्रा.
अधिक खबरें
भाकपा माले ने देशव्यापी हड़ताल को लेकर देवघर-रांची मुख्य मार्ग बरमसिया चौक पर किया जाम
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 11:01 PM

देशभर में प्रस्तावित चार श्रम कोड बिल के खिलाफ हड़ताल को सफल बनाने के लिए भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव शेखर सुमन के नेतृत्व में बिरनी प्रखंड के बरहमसिया चौक पर रांची-देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम जनजीवन प्रभावित हुआ.

राष्ट्रव्यापी हड़ताल  के समर्थन में सिल्ली आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:52 PM

यूनियनों की आम हड़ताल का समर्थन करते हुए सिल्ली प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका बुधवार को हड़ताल में रही एवं 17 सूत्री मांगों के समर्थन मे सिल्ली प्रखंड मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया. वहीं रसोईया हड़ताल से बाहर रही. आंगनबाड़ी सेविका का आरोप है कि आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय, सेवा शर्तें, स्थायीकरण और सामाजिक सुरक्षा

जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:44 PM

मुरी ओपी अंतर्गत कोकोराना गांव में जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज सिंहपुर नर्सिंग होम में चल रहा है. वहीं घटना की सूचना पाकर रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी नर्सिंग होम पहुंचे एवं घायल से मुलाकात कर हालचाल जाना. जानकारी के मुताबिक कोकोराना निवासी श्रीपद महतो की पत्नी

चंदवा प्रखंड में लगभग 150 अबुआ आवास लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:37 PM

: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास को पूर्ण कर चुके लाभुकों का गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बुधवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 150 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. गृह प्रवेश कार्यक्रम के मौके पर जिले के उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद एवं बीडीओ चंदन

देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में  ईसीआरईयू ने आम सभा का किया आयोजन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:29 PM

केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा देशव्यापी हड़ताल के समर्थन मे ईसीआरईयू पतरातू द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता पतरातु शाखा के सचिव संजीव कुमार ने की .इसमें केंद्रीय महासचिव मृत्युंजय कुमार भी उपस्थित थे. सभा के माध्यम से कहा गया कि चार श्रम कानून को रद्द करने ,एनपीएस यूपीएस रद्द कर ओपीएस बहाल करने निजीकरण