Sunday, Aug 10 2025 | Time 12:26 Hrs(IST)
  • हुसैनाबाद की स्टेशन रोड की दुर्दशा से जनता बेहाल, सड़क की बदहाली राहगीरों के लिए बनी खतरा
  • शिक्षा और समाजसेवा के लिए याद किये जायेंगे श्याम सुंदर महतो : जोबा माझी
  • जमशेदपुर में हाईटेक ISBT का निर्माण शुरू, सफर होगा और भी आरामदायक व सुविधाजनक
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की परंपरा, नेमरा में रीति-रिवाजों को निभा रही कल्पना सोरेन, देखें तस्वीरें
  • अति सुदूर वर्ती क्षेत्र में जल संकट गहराया, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
  • खूंटी में सात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, तत्काल योगदान का निर्देश
  • वाराणसी के आत्म विश्वेश्वर मंदिर में आरती के दौरान आग, पुजारी समेत 9 झुलसे, 4 की हालत गंभीर
  • झारखंड हाईकोर्ट का रांची नगर निगम को निर्देश, सिंगल-यूज पॉलिथीन पर लगे प्रभावी रोक, हर महीने इस्तेमाल हो रही 45 टन पॉलिथीन
  • पूर्णिया रेडलाइट एरिया पर पुलिस का छापा: नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 5 महिला दलाल समेत 14 गिरफ्तार
  • रांची: पुंदाग में 19 वर्षीय युवती ने छत से कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • रांची में आज JSCA की पहली AGM, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी बैठक
  • पटना में आज ‘नो हॉर्न डे’, 2 अक्टूबर तक चलेगा शांति का विशेष अभियान
  • गौतम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को रांची स्मार्ट सिटी ने भेजा नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब
  • बोकारो-तेतुलिया वन भूमि घोटाला: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त ने सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को लिखा पत्र
  • हजारीबाग: खासमहल जमीन घोटाले में 7 पर प्राथमिकी दर्ज, ACB की जांच जारी
देश-विदेश


'धरती आबा' बिरसा मुंडा जयंती आज, जानें बिहार से अलग होकर कैसे बना झारखंड

'धरती आबा' बिरसा मुंडा जयंती आज, जानें बिहार से अलग होकर कैसे बना झारखंड

न्यूज11 भारत 


रांची/डेस्क: झारखंड राज्य आज धरती आबा बिरसा मुंडा जंयती व झारखंड स्थापना दिवस मना रहा है. झारखंड राज्य के गठन के उपलक्ष्य में हर साल 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है. आदिवासी समाज में बिरसा मुंडा को भगवान के रूप में माना जाता है. यह दिन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के साथ मेल खाता है. उन्हें 19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश भारत के शासन के खिलाफ उनकी सक्रियता के लिए याद किया जाता है. झारखंड अभ्रक, बॉक्साइट, कोयला, लौह अयस्क, तांबा अयस्क, यूरेनियम, चांदी, ग्रेफाइट, मैग्नेटाइट, ग्रेनाइट, चूना पत्थर और डोलोमाइट जैसे खनिज संसाधनों से समृद्ध है. यह एकमात्र राज्य है जो यूरेनियम, कोकिंग कोयला और पाइराइट का उत्पादन करता है. विभाजन से पहले झारखंड बिहार के दक्षिणी हिस्से का हिस्सा था. इस राज्य के आदिवासी स्वतंत्रता आंदोलन से पहले एक अलग राज्य की कामना करते थे. 

 

बिहार से अलग राज्य बनने के पीछे की कहानी 

इसी दिन 15 नवंबर को 2000 ई. को झारखंड बिहार से अलग होकर अलग राज्य बना. अलग राज्य बनने के पीछे की कहानी की बात करें साल 1939 में भारतीय टीम के कप्तान पर गौर करें तो 1939 में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान जयपाल सिंह मुंडा ने पहली बार तत्कालीन बिहार के दक्षिणी जिलों को मिलाकर झारखंड राज्य बनाने का विचार रखा था. यह विचार 2 अगस्त 2000 में साकार हुआ, जब संसद में झारखंड को अलग राज्य का दर्जा देने का बिल पास हुआ और 2000 में ही 15 नवंबर को झारखंड भारत का 28वां राज्य बनाया गया. 

 

 

 

बता दें, छोटा नागपुर के रांची स्थित खूंटी के उलिहातू गांव में सुगना मुंडा के घर में 15 नवंबर 1875 में बिरसा मुंडा का जन्म हुआ. ब्रिटिश से संघर्ष के दौरान 3 मार्च 1900 को चक्रधरपुर में बिरसा की गिरफ्तारी हुई. 9 जून 1900 को रांची के कारागार में जीवन के 25वां वसंत देखे बिना ही बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली. संयोगवश इस घटना के शताब्दी बाद झारखंड राज्य स्थापित हुआ. बताते चले कि राज्य के निर्माण होने के वक्त झारखंड में 18 जिले थे. कुछ जिलों को पुनर्गठित करके 6 नए जिले अब 24 जिले बनाया गया था. 




भारत के सर्वाधिक औद्योगिक स्थानों में झारखंड 

झारखंड के औद्योगिक स्थान जमशेदपुर, रांची, बोकारो और धनबाद का स्थान भारत के सर्वाधिक औद्योगिक स्थानों में शामिल हैं. भारत का पहला और विश्व का पांचवा सबसे बड़ा इस्पात कारखाना टाटा स्टील जमशेदपुर में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत 100 भारतीय शहरों में से एक स्मार्ट सिटी लिए रांची का चयन किया है. रांची संपूर्ण देश से सड़क और रेल मार्ग द्वारा काफी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रांची का शान है.

 


 

कई जातियां और जन जातियां का राज्य है झारखंड

झारखंड में कई जातियां और जन जातियां हैं. झारखंड क्षेत्र विभिन्न भाषाओं, संस्कृति और धर्मों का संगम क्षेत्र कहा जा सकता है. द्रविड़, आर्य एवं ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाएं यहां बोली जाती हैं. यहां हिंदी, नागपुरी, खोरठा पंचपरगनिया, कुरमाली की प्रमुख भाषाएं हैं. इसके अलावा यहां कुडुख, संथाली, मुंडारी, हो बोली जाती है. झारखंड में बसने वाले स्थानीय आर्य भाषी लोगों को सादान कहा जाता है. जनजातीय प्रदेश होने के बावजूद यहां कई नामी सरकारी व निजी कॉलेज हैं, जो उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए विख्यात है.
अधिक खबरें
‘धराली त्रासदी’: सब कुछ गंवाने वालों को 5-5 हजार का चेक, ग्रामीण बोले– यह हमारे दुखों का अपमान
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:35 AM

उत्तरकाशी के धराली गांव में बदला फटने से अचानक आई बाढ़ के पांच दिन बाद शुक्रवार को प्रभावितों को 'तत्काल राहत' के तौर पर 5000-5000 रुपए के चेक दिए गए. विनाश की भयावहता को देखते हुए कई लोगों ने राहत राशि को 'बेहद अपर्याप्त' बताते हुए इसे लेने से इनकार कर दिया

दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: किन्नर और 12 साल के मुंहबोले भाई की लाश दीवान में छुपाई गई
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 7:56 AM

यूपी के कानपूर दक्षिण में हनुमंत विहार के खाड़ेपुर में एक किन्नर और उसके 12 वर्ष के मुहंबोले भाई की गला घोटकर हत्या कर दी गई. तीन दिनों तक फोन नहीं उठाने के बाद परिजन शनिवार को घर

नागपुर में निर्माणाधीन मंदिर का गेट गिरा, 17 मजदूर घायल, 3 की हालत नाजुक
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 7:30 AM

नागपुर में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. कोराडी स्थित महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान में निर्माणाधीन गेट अचानक गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई. इस हादसे में 17 मजदूर घायल हो गए है, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं.

ऐसे लोगों को बचना चाहिए कॉफी के सेवन से, जानिए वजह..
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 9:05 PM

कॉफी एक बहुत ही लोकप्रिय पेय पदार्थ है, कई लोग इसी से अपने दिन की शुरुआत करते हैं. कुछ लोग ऐसे भी हैं जिसके कॉफी पीने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है. वैसे लोग जिसे कैफिन से एलर्जी है उसे कॉफी पीने से बचना चाहिए.

सोनम रघुवंशी के दादी का हुआ निधन, पोती के गंदी करतूत से लंबे समय से सदमें में थी
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 7:31 PM

इंदौर में राजा रघुवंशी की हत्या की सजा काट रहे सोनम रघुवंशी की दादी की मौत हो गई, बता दें कि वो अपनी पोती की करतूत जानने के बाद सदमें में थी.