न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: खूंटी-मुरहू रोड छोटानागपुरिया तेली साहू संगठन के जिला अध्यक्ष शिवनारायण गंझू के आवास पर तेली समाज का एक बैठक रखा गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र साहू एवं संचालन उपाध्यक्ष विक्रम महतो ने किया।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय दलित साहू महासंगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा हमारा बहुसंख्यक तेली समाज की आबादी सिर्फ झारखंड में ही लगभग 14% , 37 लाख से अधिक का है बावजूद राज्य में हमारा तेली समाज की राजनीतिक भागीदारी लगभग शून्य है।
पार्टी विशेष के कुछ मुट्ठी भर चतुर व शासक वर्ग समाज के द्वारा हमारे तेली समाज को हिंदू-मुसलमान के एजेंडे में उलझा एवं गुमराह कर लगातार राजनीति भागीदारी से बेदखल किया जा रहा हैं। पर अब ऐसा नहीं होगा अब हमारे समाज के लोग धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं, आने वाला लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का अब जो भी राजनीतिक पार्टी तेली समाज को टिकट देगी हमारा समाज पहले जाति फिर पार्टी के तर्ज पर पार्टियों को जीतने का काम करेगी।
आगामी 29 जून 2025, दिन रविवार को आरटीएसएम रांची जिला मुख्यालय भामाशाह नगर रिंग रोड कांके ,आइटीबीपी क्षेत्र हरिनाथ ट्रेडर्स परिसर पर तेली समाज को जनसंख्या अनुपात में राजनीतिक भागीदारी एवं पांच जिलों में ओबीसी आरक्षण शुन्य के विषय पर प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी बैठक रखा गया है। जिसमें झारखंड प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारी और समाज के अगुआ प्रबुद्ध प्रतिनिधि लोग बैठक में भाग लेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से खूंटी क्षेत्र से तीन बार से निरंतर जीत दर्ज कर उप प्रमुख बने जितेंद्र कश्यप जी, राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के पूर्व महामंत्री कुमार ब्रजकिशोर साहू, मुख्य संरक्षक पंचू महतो, जितवाहन महतो, रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, छोटा नागपुरिया तेली समाज के जिला अध्यक्ष शिवनारायण गंझू,संरक्षक राज किशोर गंझू, देवेंद्र महतो, विक्रम राम सहित दर्जनों समाजिक अगुवा प्रतिनिधिलोग उपस्थित हुए।