Monday, Jun 23 2025 | Time 01:15 Hrs(IST)
झारखंड


विधायक के निर्देश के बाद भी सड़क से सटाकर गाड़े जा रहे बिजली पोल, बढ़ा खतरा

राजद प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी ने की कार्रवाई की मांग
विधायक के निर्देश के बाद भी सड़क से सटाकर गाड़े जा रहे बिजली पोल, बढ़ा खतरा

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह में बिजली आपूर्ति सुधार के नाम पर एनसीसी नामक एजेंसी द्वारा किए जा रहे विद्युत पोल लगाने का कार्य अब विवादों में घिरता जा रहा है। आदर्श नगर, स्टेशन रोड और मुख्य बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सड़क से बिल्कुल सटे पोल गाड़े जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि क्षेत्रीय विधायक ने कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिया था कि सड़क से तीन-तीन फीट की दूरी बनाकर पोल गाड़े जाएं, ताकि भविष्य में होने वाले सड़क निर्माण या चौड़ीकरण में कोई बाधा न आए। लेकिन कंपनी ने इस निर्देश की अनदेखी करते हुए मनमानी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की शिकायत है कि जब पोल को हटाकर सुरक्षित दूरी पर लगाने की बात कही जाती है, तो कंपनी का ठेकेदार द्वारा कहा जाता है कि हम विभाग को लिखकर दे देंगे कि लोग काम नहीं करने दे रहे हैं, फिर कंपनी काम बंद कर देगी। इससे लोगों का आक्रोश और अधिक बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मनमानी न केवल वर्तमान में दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है, बल्कि भविष्य में सड़क निर्माण कार्यों में भी बाधा उत्पन्न करेगी। यही नहीं बल्कि कई जगहों पर पोल झुक जाने और गिर जाने तक की शिकायत आ रही है, जबकि पोल में वायर चढ़ा तक नहीं है। 

इस मामले पर राजद प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार की कार्यशैली जनहित के विरुद्ध है और प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क किनारे गाड़े गए पोलों को हटवाना चाहिए और मनमानी करने वाले संवेदक पर कारवाई होनी चाहिए।

इस संबंध में जब विद्युत विभाग के एसडीओ से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बहुसंख्यक तेली समाज राजनीतिक भागीदारी के लिए करेगा आंदोलन - हरिनाथ साहू

अधिक खबरें
जनता को गुमराह करने की कोशिश, असली मुद्दों से भटका रही भाजपा: विनोद कुमार पांडेय
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 8:38 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी 24 जून को भाजपा द्वारा घोषित आक्रोश प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए तीखा हमला बोला है.

चांडिल  के कुकडू में विधिक जागरूकता सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 8:37 PM

चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ व कुकड़ु प्रखंड सभागार में रविवार को मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन न्यायिक दंडाधिकारी ,सीओ , बीडीओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के सचिव तौसीफ मेराज के मार्गदर्शन में आयोजित मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर में महिला समूह

विधायक के निर्देश के बाद भी सड़क से सटाकर गाड़े जा रहे बिजली पोल, बढ़ा खतरा
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 8:25 PM

बरवाडीह में बिजली आपूर्ति सुधार के नाम पर एनसीसी नामक एजेंसी द्वारा किए जा रहे विद्युत पोल लगाने का कार्य अब विवादों में घिरता जा रहा है। आदर्श नगर, स्टेशन रोड और मुख्य बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सड़क से बिल्कुल सटे पोल गाड़े जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि क्षेत्रीय विधायक

बहुसंख्यक तेली समाज राजनीतिक भागीदारी के लिए करेगा आंदोलन -हरिनाथ साहू
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 8:10 PM

खूंटी-मुरहू रोड छोटानागपुरिया तेली साहू संगठन के जिला अध्यक्ष शिवनारायण गंझू के आवास पर तेली समाज का एक बैठक रखा गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र साहू एवं संचालन उपाध्यक्ष विक्रम महतो ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय दलित साहू महासंगठन के कार्यकारी प्रदेश

धर्म परिवर्तन किये सभी परिवारों ने की  घर वापसी. पूजा-अर्चना कर सनातन धर्म में वापस लौटे
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 7:58 PM

प्रखंड थाना क्षेत्र के कुदरा गांव के सरना सनातन धर्म को छोड़ कर, ईसाई धर्म अपनाने वाले आठ परिवारों ने गांव-समाज व पहान-पुजार से मिलकर स्वेच्छा से धर्म वापसी करने का निर्णय लिया। धर्म वापसी के निर्णय के उपरांत शुक्रवार को धर्मांतरण करने वाले सभी परिवारों ने सामुहिक रुप से गांव के पहान पुजार के