Monday, Jun 23 2025 | Time 01:15 Hrs(IST)
झारखंड


धर्म परिवर्तन किये सभी परिवारों ने की घर वापसी. पूजा-अर्चना कर सनातन धर्म में वापस लौटे

''बहकावे में अपना लिया था दूसरा धर्म''
धर्म परिवर्तन किये सभी परिवारों ने की  घर वापसी. पूजा-अर्चना कर सनातन धर्म में वापस लौटे

सुरेन्द्र कुमार/न्यूज 11 भारत

गुमला/डेस्क: प्रखंड थाना क्षेत्र के कुदरा गांव के सरना सनातन धर्म को छोड़ कर, ईसाई धर्म अपनाने वाले आठ परिवारों ने गांव-समाज व पहान-पुजार से मिलकर स्वेच्छा से धर्म वापसी करने का निर्णय लिया।

धर्म वापसी के निर्णय के उपरांत शुक्रवार को धर्मांतरण करने वाले सभी परिवारों ने सामुहिक रुप से गांव के पहान पुजार के नेतृत्व,प्रबुद्ध जनों व ग्रामीणों की उपस्थिति पारंपरिक रिति-रिवाज के साथ गांव में स्थित देवी मंडप में पुजा-अर्चना कर सरना सनातन धर्म में वापसी किया।

 इस दौरान पंचायत के पुर्व उपमुखिया जयराम उरांव ने कहा, कि गांव के कुछ परिवार विगत कुछ महीने पूर्व अज्ञानता और दूसरों के बहकावे में भटक गए थे और दुसरे धर्म के लोगों के संपर्क में आकर सरना सनातन धर्म को छोड़ दूसरे धर्म को अपना लिया था। इसकी जानकारी होने पर बीते दो दिन पुर्व गांव के लोगों व सरना समाज, हिन्दू सनातन धर्मावलंबियों व प्रबुद्ध जनों की बैठक हुई, और संबंधित परिवारों ने स्वेच्छा पुर्वक सरना धर्म में वापसी करने का निर्णय लिया और शुक्रवार को विधिवत पूजा अर्चना कर सभी परिवार सरना धर्म में वापसी की।

इस मौके पर गांव के पहान कीनू उरांव, पुजार मगन उरांव, भंडारी लेपा उरांव,पुर्व मुखिया भुखला उरांव,पुर्व उप मुखिया जयराम उरांव, वार्ड सदस्य सुनिता देवी,हिन्दू जागरण झारखंड के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल विभाग संयोजक मुकेश सिंह, जिला मंत्री मनीष बाबू ,जिला संयोजक संतोष यादव, अमित कुमार, अमन राणा, मुकेश श्रीवास्तव, मुकेश ताम्रकार, सौरव ताम्रकार, किशन सिंह बदरी नारायण सिंह,रोहित शर्मा, उदय कुशवाहा मनोज वर्मा, शुप्रदीप कमलापुरी,  सहित सैकड़ों महिला -पुरुष मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: DGCA ने एयर इंडिया को दी कड़ी चेतावनी, मानक पर खरे नहीं उतरे तो करेंगे लाइसेंस रद्द

https://www.news11bharat.com/dgca-issues-stern-warning-to-air-india-will-cancel-license-if-it-does-not-meet-the-standards/national/news/67849.html

अधिक खबरें
जनता को गुमराह करने की कोशिश, असली मुद्दों से भटका रही भाजपा: विनोद कुमार पांडेय
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 8:38 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी 24 जून को भाजपा द्वारा घोषित आक्रोश प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए तीखा हमला बोला है.

चांडिल  के कुकडू में विधिक जागरूकता सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 8:37 PM

चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ व कुकड़ु प्रखंड सभागार में रविवार को मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन न्यायिक दंडाधिकारी ,सीओ , बीडीओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के सचिव तौसीफ मेराज के मार्गदर्शन में आयोजित मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर में महिला समूह

विधायक के निर्देश के बाद भी सड़क से सटाकर गाड़े जा रहे बिजली पोल, बढ़ा खतरा
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 8:25 PM

बरवाडीह में बिजली आपूर्ति सुधार के नाम पर एनसीसी नामक एजेंसी द्वारा किए जा रहे विद्युत पोल लगाने का कार्य अब विवादों में घिरता जा रहा है। आदर्श नगर, स्टेशन रोड और मुख्य बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सड़क से बिल्कुल सटे पोल गाड़े जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि क्षेत्रीय विधायक

बहुसंख्यक तेली समाज राजनीतिक भागीदारी के लिए करेगा आंदोलन -हरिनाथ साहू
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 8:10 PM

खूंटी-मुरहू रोड छोटानागपुरिया तेली साहू संगठन के जिला अध्यक्ष शिवनारायण गंझू के आवास पर तेली समाज का एक बैठक रखा गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र साहू एवं संचालन उपाध्यक्ष विक्रम महतो ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय दलित साहू महासंगठन के कार्यकारी प्रदेश

धर्म परिवर्तन किये सभी परिवारों ने की  घर वापसी. पूजा-अर्चना कर सनातन धर्म में वापस लौटे
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 7:58 PM

प्रखंड थाना क्षेत्र के कुदरा गांव के सरना सनातन धर्म को छोड़ कर, ईसाई धर्म अपनाने वाले आठ परिवारों ने गांव-समाज व पहान-पुजार से मिलकर स्वेच्छा से धर्म वापसी करने का निर्णय लिया। धर्म वापसी के निर्णय के उपरांत शुक्रवार को धर्मांतरण करने वाले सभी परिवारों ने सामुहिक रुप से गांव के पहान पुजार के