Thursday, Jul 10 2025 | Time 09:21 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
देश-विदेश


World Heart Day 2023: वर्ल्ड हार्ट डे आज, जानिए क्या है इस बार का थीम

World Heart Day 2023: वर्ल्ड हार्ट डे आज, जानिए क्या है इस बार का थीम
न्यूज11 भारत

 

रांची/डेस्क:आज वर्ल्ड हार्ट डे है, जिसे हिदीं में विश्व हृदय दिवस कहा जाता है. हर साल इसी दिन 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है. यह एक महत्वपूर्ण वार्षिक कार्यक्रम है, जो पूरे विश्वभर में हर साल मनाया जाता है. हृदय रोग और हृदय रोगों के प्रबंधन के लिए इसके निवारक उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व स्तर पर विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करके यह दिन मनाया जाता है.

 

यह आयोजन मुख्य रूप से किसी भी अन्य जटिलताओं से बचने के लिए लोगों को हृदय रोग के संकेत और लक्षणों के बारे में शिक्षित करने और लोगों को हृदय संबंधी किसी भी बीमारी को रोकने और नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है.

 

विश्व हृदय दिवस थीम 2023- 'दिल को किस तरह से सेहतमंद या हेल्दी रखें और दिल को जानें' 

इस बार साल 2023 में विश्व हृदय दिवस की थीम 'दिल को किस तरह से सेहतमंद या हेल्दी रखें और दिल को जानें' है. ह्दय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग में से एक है. यह हमारे शरीर में एक पंप सिस्टम की तरह काम करता है. उसमें होने वाली ब्लड सर्कुलेशन में कुछ भी गड़बड़ी या इसके खराब होने से मृत्यु हो सकती है. आज के बिजी लाइफ में हम अपने ह्दय को लेकर बेफ्रिक रहते है. इसी को लेकर विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है.

 

हृदय रोग से 1.7 करोड़ लोग मरते है 

हृदय के स्वास्थ्य का ध्यान रखना हर किसी के लिए बहुत ही जरूरी है. हृदय स्वास्थ्य और कुछ जीवनशैली की आदतों के बारे में जागरूकता की कमी के कारण, हृदय रोग (सीवीडी) दुनिया भर में मृत्यु दर बढ़ती जा रही है. बताते चले कि हर साल करीब 1.7 करोड़ लोग हृदय रोग से ग्रसित होकर मरते हैं, जो कुल वैश्विक मृत्यु दर का लगभग 31% है.

 


 

वहीं, दिल का दौरा, स्ट्रोक और कोरोनरी हृदय रोग हृदय संबंधी विकारों के कारण होने वाली मौतों के सबसे आम कारणों में से एक हैं. हृदय से जुड़े बीमारी से होने वाली कुल मौतों में से लगभग 85% मौतें इन हृदय विकारों से ही होता हैं.

 

अधिक खबरें
नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 7:24 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान विधायक, पूर्व मंत्री और झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीपी सिंह भी मौजूद थे.

राहुल गांधी ने गंगाराम अस्पताल में भर्ती गुरुजी शिबू सोरेन का जाना हालचाल, CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 5:55 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक गुरुजी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

Breaking: राजस्थान के चुरू में बड़ा विमान हादसा, 2 शव मल्बे से बरामद
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 1:52 AM

राजस्थान के चुरू में बड़ा विमान हादसा हुआ हैं. वायुसेना का प्लेन क्रैश हो गया हैं. मलबे से एक सैनिक का शव बरामद किया गया हैं. हालांकि, सेना की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्ठी नहीं हुई हैं.

क्या सचमुच आदिवासी आन्दोलन को दिल्ली विश्वविद्याल ने अपने सिलेबस से हटा दिया है?
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 2:35 PM

श में संवेदनशील मुद्दों पर चल रहे एक तरह के 'आन्दोलन बीच खबर है कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अपने सिलेबस के चैप्टर्स से कुछ विषयों को बाहर कर दिया है. इन विषयों को संवेदनशील मानते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने यह कदम उठाया है. जिन विषयों को लेकर डीयू ने कदम उठाया है, उनमें हिंदू राष्ट्रवाद, इस्लाम का उदय जैसे विषय शामिल है

विवाह के तीन साल बाद बेवफाई की हद! प्रेमी संग मिलकर पति को दिया जहर
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 11:13 AM

उत्तर प्रदेश के कोतवाली देवबंद क्षेत्र में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी द्वारा पति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. मृतक की बहनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं.