Saturday, Jul 12 2025 | Time 06:49 Hrs(IST)
खेल


Women Hockey India League: रांची पहुंची ओडिशा वॉरियर्स की टीम, 12 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट

Women Hockey India League: रांची पहुंची ओडिशा वॉरियर्स की टीम, 12 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: रांची के मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 12 जनवरी से वीमेंस हॉकी इंडिया लीग आयोजित होने जा रही है. इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए सोमवार को ओडिशा वॉरियर्स की टीम रांची पहुंची. टीम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हुई. आपको बता दें कि, मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पहली बार वीमेंस हॉकी इंडिया लीग का आयोजन किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट में 13 मैच खेले जाएंगे और चार टीमों के बीच मुकाबला होगा. 

 


 

 
अधिक खबरें
झारखंड की मिनी तलवारबाजी टीम ने नासिक में दिखाया दमखम, पांच पदक के साथ लौटे खिलाड़ी
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 4:39 PM

नासिक में आयोजित 13वीं मिनी और 7वीं चाइल्ड राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल पांच पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता 5 से 7 जुलाई तक आयोजित हुई थी. बुधवार को जब टीम रांची लौटी तो हटिया रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया. झारखंड तलवारबाजी संघ के महासचिव जय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष करमवीर उरांव भी उपस्थित थे.

टीम इंडिया की जीत के बाद बिहार में आकाशदीप का गांव मना रहा जश्न
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 3:51 PM

रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव के रहने वाले टीम इंडिया के क्रिकेटर आकाशदीप ने इंग्लैंड में दूसरे टेस्ट मैच में कमाल कर दिया. उन्होंने न सिर्फ अपनी गेंदबाजी से भारत की जीत का रास्ता साफ किया, बल्कि 10 विकेट दोनों पारियों में भी झटक लिये. उनके इस गौरव पूर्व प्रदर्शन से उनका गांव गौरवान्वित है. आकाशदीप की माता

इंगलैंड को 336 रनों के विशाल अंतर से हराकर भारत ने एजबेस्टन में पहली बार जीता टेस्ट
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 10:20 PM

जो काम भारत के दिग्गज कप्तान नहीं कर सके उसे कर दिखाया है युवा कप्तान शुभमन गिल और उसकी सेना ने. भारत ने 58 सालों में पहली बार इंगलैंड के एजबेस्टन ग्राउंड पर कोई टेस्ट मैच जीता है. वह भी इतने विशाल अन्तर से जिसकी कल्पना खुद इंगलैंड टीम ने भी नहीं की होगी. भारत ने इंग्लैंड से दूसरा टेस्ट मैच 336 रनों से जीतकर पांच टेस्ट

England vs India, 2nd Test: कप्तान शुभमन गिल का ऐतिहासिक दोहरा शतक, भारत ने रचा इतिहास
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 8:16 PM

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने एजबेस्टन के मैदान पर अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाया. भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गिल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक (200 रन) ठोककर न केवल एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए.

64वीं रांची जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, SDO उत्कर्ष कुमार ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 8:30 PM

64वीं रांची जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार उद्घाटन आज मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, बारियातू, रांची में हुआ. इस अवसर पर अंडर-17 बालिका वर्ग के टूर्नामेंट का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार द्वारा किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची, विनय कुमार, और जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, बदल राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उद्घाटन समारोह में रांची जिला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव आसिफ नईम, रांची रेफरी एचओआर फरीद खान, और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि निशिकांत पाठक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.