Wednesday, Oct 23 2024 | Time 13:05 Hrs(IST)
  • अठन्नी वापस न देने पर कोर्ट ने दिए कड़े आदेश, जिस सुन सभी रह जाएंगे ढंग, देने होंगे इतने पैसे
  • उत्क्रमित उच्च विद्यालय झांझीया में आगामी विधानसभा चुनाव हेतु क्लस्टर स्तरीय बैठक हुई संपन्न
  • छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी
  • कुमारडूबी सार्वजनीन लक्ष्मी पूजा का सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न
  • गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में सत्येंद्र नाथ तिवारी ने किया नामांकन
  • चक्रवाती तूफान 'दाना' के है कई साइड इफेक्ट्स, इन राज्यों में मचाया कहर, 150 से भी अधिक ट्रेनें हुई कैंसिल
  • गहनों को लेकर चल रहे विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की फॉर्च्यूनर कार में जलाकर की हत्या
  • चुनावी सरगर्मी के बीच रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में हुई छापेमारी, मचा हडकंप
  • पुलिस ने पकड़ा अवैध बालू लदी ट्रैक्टर, चालक हुआ गिरफ्तार
  • पुलिस ने पकड़ा अवैध बालू लदी ट्रैक्टर, चालक हुआ गिरफ्तार
  • रफ्तार से चल रही ट्रेन के सामने आई मोटरसाइकिल बाल-बाल बची, पुरी से नई दिल्ली जा रही थी पुरुषसोत्तम एक्सप्रेस
  • रफ्तार से चल रही ट्रेन के सामने आई मोटरसाइकिल बाल-बाल बची, पुरी से नई दिल्ली जा रही थी पुरुषसोत्तम एक्सप्रेस
  • रांची में वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
  • गिरिडीह जाएंगे BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बैठक में होंगे शामिल
  • गिरिडीह जाएंगे BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बैठक में होंगे शामिल
झारखंड


रिम्स में महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चों को जन्म, अस्पताल प्रबंधन ने Tweet कर शेयर की तस्वीरें

रिम्स में महिला ने एक साथ दिया 5 बच्चों को जन्म, अस्पताल प्रबंधन ने Tweet कर शेयर की तस्वीरें
न्यूज11 भारत

रांचीःहर दिन अजीबोगरीब मामला सामने आते रहते है, ऐसे में राजधानी रांची के रिम्स से हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहा पर एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म  दिया है. डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए कहा की सारे बच्चे एक दम स्वस्थ है, और उनकी देखभाल के लिए डॉक्टरों की एक टीम भी लगी हुई है. हालांकि इस खबर के बाद से  पूरी रिम्स में ये चर्चा का विषय बना हुआ है. डॉक्टरों के अनुसार महिला की डिलीवरी सातवें महीने में ही हो गई है. जिसकी वजह से नाजुक बच्चों को अस्पताल के NICU वार्ड में रखा गया है. आपको बता दें,  कि  इस खबर की जानकारी खुद रिम्स अस्पताल प्रबंधन ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल के जरिये दी है.

 

बच्चों के वजन बेहद कम


समय से पहले डिलीवरी होने की वजह से बच्चों का वजन काफी कम है जिसकी वजह से सभी नाजुक बच्चों का वजन 750 ग्राम से लेकर 1.2 किलोग्राम के बीच है. जो की सामान्य वजन से बेहद कम है. रिम्स अस्पताल की डॉ शशि बाला सिंह और उनकी टीम के द्वारा महिला का सफल प्रसव कराया गया.

 

कई बीमारियां से जूझ रही थीं महिला

आपको बता दें,  कि महिला चतरा के इटखोरी के रहने वाली हैं. जब उसे प्रसव पीड़ा होने लगी तो उसके परिवार वालों ने उसे पास के की स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया. लेकिन वहा पर महिला की हालत बिगड़ते जा रही थी. इस वजह से वहा के डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला पहले से कई सारी बीमारियां से जूझ रही थीं. इस कारण महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराना डॉक्टरों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था. लोग इसे भगवान का करिशम बता रहे है और साथ ही ये सुनके काफी हैरान भी हो रहे है.

 


ये भी पढ़े:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर रांची के इन इलाकों में घोषित हुआ 'रेड जोन', जिला पुलिस और प्रशासन अलर्ट


अधिक खबरें
गढ़वा में आज है भाजपा की नामांकन सभा
अक्तूबर 23, 2024 | 23 Oct 2024 | 12:51 PM

आज गढ़वा में भाजपा की नामांकन सभा है. बता दे कि थोड़ी देर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचेंगे. गढ़वा के रामा साहू मैदान में यह नामांकन सभा आयोजित है.

राजा पीटर के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री श्रवण कुमार
अक्तूबर 23, 2024 | 23 Oct 2024 | 12:44 PM

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार रांची में हैं. आपको बता दें कि वे तमाड़ में राजा पीटर के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे. श्रवण कुमार बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं. वे कल सरयू राय के नामांकन में भी शामिल होंगे.

आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भारत सरकार के केंद्रीय कार्यालय में सभा को करेंगे संबोधित
अक्तूबर 23, 2024 | 23 Oct 2024 | 12:33 PM

आज यानि 23 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे अरगोड़ा स्थित भारत सरकार के केंद्रीय कार्यालय मोहन कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ संबोधित करेंगे. इस अवसर पर रांची से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह, हटिया से भाजपा प्रत्याशी नवीन जायसवाल, कांके से भाजपा प्रत्याशी डॉ जीतू चरण राम, खिजरी से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार पाहन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.

सांसद निशिकांत दुबे की अवमानना ​​याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई
अक्तूबर 23, 2024 | 23 Oct 2024 | 12:24 PM

देवघर में क्यूं कॉम्प्लेक्स फेज 2 के निर्माण मामले में सांसद निशिकांत दुबे की अवमानना ​​याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है. बता दे कि राज्य सरकार ने अदालत को आदर्श आचार संहिता का हवाला दिया है. वही न्यायालय ने इस तर्क को खारिज कर दिया, जबकि इसे कैबिनेट द्वारा पारित किया गया था. इस मामले में नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी ने सीएसआर फंड से निर्माण कराने का अनुरोध किया है. कोर्ट ने 12 दिसंबर 2023 को जारी आदेश पारित करने की बात कही, मामले की अगली सुनवाई मंगलवार 28 अक्टूबर को होगी.

चक्रवाती तूफान दाना को लेकर निपटने के लिए बहरागोड़ा प्रशासन अलर्ट मोड पर, लोगों को सुरक्षित रहने की दी सलाह
अक्तूबर 23, 2024 | 23 Oct 2024 | 12:10 PM

अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय घाटशिला की ओर से बहरागोड़ा विधानसभा के सभी सीओ व बीडीओ को पत्र जारी कर चक्रवाती तूफान दाना के सक्रिय होने की जानकारी दी गई है. बताया गया की बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब के कारण चक्रवाती तूफान 'दाना' सक्रिय होने की आशंका है.