Thursday, Mar 20 2025 | Time 13:23 Hrs(IST)
  • जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपियों का कोर्ट में दर्ज हुआ बयान
  • जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपियों का कोर्ट में दर्ज हुआ बयान
  • गांडेय में मनरेगा तालाब में गड़बड़ी उजागर, इंजीनियरों को मिली जान से मारने की धमकी
  • जेल के कैदियों को प्रशासन ने बनाया हुनरमंद, इनके उत्पादों की प्रारंभिक बिक्री होगी सरकारी कार्यालयों में
  • चांडिल: तिरुलडीह थाना क्षेत्र में चला जोरदार छापेमारी, बालू माफ़ियाओं में हड़कंप
  • वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती
झारखंड


Jharkhand Election 2024: आखिर अचानक सुर्खियों में क्यों आया झारखंड का मुसलमान वोटर, जानिए क्या है सियासी गणित

Jharkhand Election 2024: आखिर अचानक सुर्खियों में क्यों आया झारखंड का मुसलमान वोटर, जानिए क्या है सियासी गणित

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म हो चुकी है. यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) से लेकर आदिवासी अस्मिता और घुसपैठ तक का मुद्दा तूल पकड़ने लगा है. भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन की सरकार को हर मुद्दे पर विफल बताया है. भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में आदिवासियों को UCC से बाहर रखने का वादा किया है. साथ ही कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही घुसपैठियों को झारखंड की सीमा से बाहर निकाला जाएगा. वहीं, इन सब के बीच अब  मुस्लिम वोटों के गणित को लेकर भी चर्चा होने लगी है. 

 

क्या है झारखंड में मुस्लिम वोट का गणित 

आदिवासी बाहुल्य राज्य झारखंड में लगभग 15 फीसदी आबादी मुस्लिमों की है. राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं. जिनमें 15 सीटों पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाने की स्थिति में हैं. वहीं सात ऐसी सीटें हैं जहां मुस्लिम मतदाताओं की आबादी 20 से 40 फीसदी के बीच बताई जाती है. जामताड़ा जिले में 40 फीसदी आबादी मुस्लिम है. गोड्डा और मधुपुर में 26 प्रतिशत, टुंडी और गांडेय में 23 फीसदी के करीब मुस्लिम आबादी के अनुमान लगाए जाते हैं. वहीं, करीब आधा दर्जन सीटें ऐसी भी हैं जहां मुस्लिम आबादी 15 से 20 फीसदी के बीच है. इन सीटों की लिस्ट में हटिया, धनबाद, महगामा जैसी सीटें शामिल हैं. 

 

कितना रहा है मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व

जैसा कि हमने आपको बताया कि झारखंड की करीब 15 सीटों पर जीत-हार तय करने में मुस्लिम मतदाता अहम भूमिका निभाते हैं. पर जनप्रतिनिधत्व के मामले में मुस्लिम हाशिए पर ही हैं. बिहार से अलग होकर अस्तित्व में आए झारखंड राज्य में पहली विधानसभा चुनाव वर्ष 2005 में पहली बार हुआ था. इस चुनाव में दो सीटों पर मुस्लिम विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे.

 

वहीं वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम विधायकों की संख्या बढ़कर पांच पहुंच गई थी. पर फिर वर्ष 2014 में 2005 वाली स्थिति बन गई. 2014 में भी दो ही मुस्लिम विधायक चुन कर आए. हालांकि, 2019 में इसमें सुधार हुआ और 4 मुस्लिम विधायक विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे.

 


 

 
अधिक खबरें
पावर बैंक चार्ज करने के दौरान ब्लास्ट, 11 साल का बच्चा घायल
मार्च 20, 2025 | 20 Mar 2025 | 8:52 AM

पाकुड़ जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नरोत्तमपुर ग्राम में पावर बैंक चार्ज करने के दौरान पावर बैंक अचानक ब्लास्ट कर गया, जिसमें एक 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. वही आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले गए जहां पर मौके पर मौजूद पीएलबी कमला राय गांगुली तुरंत बच्चों के इलाज कराने में जुट गई.

जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपियों का कोर्ट में दर्ज हुआ बयान
मार्च 20, 2025 | 20 Mar 2025 | 12:40 PM

मंगलमय प्लाई के दुकानदार विष्णु चौधरी पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपियों का कोर्ट में बयान दर्ज हो गया हैं. अपर न्याययुक्त पवन कुमार की कोर्ट में आरोपी का सीआरपीसी 313 के तहत बयान दर्ज किया गया हैं.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, गरज के साथ होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी
मार्च 20, 2025 | 20 Mar 2025 | 8:19 AM

झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. आज, 20 मार्च से 23 मार्च तक बारिश के आसार हैं. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती
मार्च 20, 2025 | 20 Mar 2025 | 7:12 AM

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि बुधवार रात वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर असहज महसूस करने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए,

CBI ने भ्रष्टाचार के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, इंडियन डिफेंस सर्विस से गैरिसन इंजीनियर साहिल रातू सरिया रिश्वत लेते गिरफ्तार
मार्च 19, 2025 | 19 Mar 2025 | 10:40 PM

सीबीआई रांची के एंटी करप्शन ब्यूरो ने की बड़ी कारवाई करते हुए इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियर्स में चल रहे रिश्वत कांड का उद्भेदन किया. इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियर्स के गैरिसन इंजीनियर को घूस लेते किया गिरफ्तार. मामले में साहिल रातुसरिया को सीबीआई रांची के एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 40 हजार 500 रुपया घूस लेते किया गिरफ्तार.