Saturday, Jul 12 2025 | Time 07:59 Hrs(IST)
  • देवघर: DC ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
देश-विदेश


Weather Update: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, ALERT जारी, जानें अपने शहर का हाल

Weather Update: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, ALERT जारी, जानें अपने शहर का हाल
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: पूरा देश इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है. इस बीच IMD ने कुछ राज्यों को लेकर हीटवेव और कुछ हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो इधर भी फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं, यह सिलसिला पूरे सप्ताह रहने की संभावना है. IMD के रिपोर्ट की माने तो मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा, पंजाब , झारखंड, बिहार, और हरियाणा के कुछ भागों में हीटवेव चलने की उम्मीद है. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति बने का अनुमान लगाया गया है. 

 

इन जगहों पर भारी बारिश का ALERT

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर  दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश होने  की उम्मीद है. इसके साथ ही उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. IMD के अनुसार सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. जबकि , दक्षिण ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश होने के आसार है.  

 



 

 

अधिक खबरें
गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है UTI का खतरा, जानें इसके प्रमुख कारण और बचाव के उपाय
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:30 AM

जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. इन दिनों डिहाइड्रेशन की समस्या आम होती है, लेकिन इसके साथ ही एक और गंभीर समस्या तेजी से बढ़ती है और वो है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई. खासकर महिलाओं में यह संक्रमण गर्मियों में अधिक देखा जाता हैं. कई स्टडीज बताती है कि हर दो में से एक महिला को जीवन में एक बार यूटीआई का सामना करना पड़ता हैं.

पिता ने ही कर दी होनहार टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या! बड़ी वजह आयी सामने!
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:37 AM

खेल की दुनिया से आज एक दिल दहलाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आयी है. हरियाणा की राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या कर दी गयी है. इस हत्या का इल्जाम और किसी पर नहीं बल्कि उनके पिता दीपक यादव के ऊपर लगा है. हत्या की वजह आपसी विवाद के साथ पिता का अवसाद में चलना बताया जा

लव बाइट से प्यार नहीं, मिल सकता है स्ट्रोक! डॉक्टरों की चेतावनी पर गौर करें वरना पड़ सकता है पछताना
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 1:20 PM

प्यार जताने के हजारों तरीके होते है लेकिन एक तरीका "हिक्की" या कहें "लव बाइट" भी है, जो युवाओं में ख़ासा लोकप्रिय हैं. गर्दन या शरीर के किसी हिस्से पर पड़े लाल-बैंगनी निशान को देखकर लोग इसे रोमांटिक मोमेंट की निशानी मानते है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि यह छोटा-सा प्यार भरा निशान सेहत पर भारी पड़ सकता हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लव बाइट सिर्फ एक निशान नहीं, बल्कि कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह भी बन सकता हैं. इनमें से सबसे खतरनाक है स्ट्रोक का खतरा.

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग! कार से निकली पिस्टल, चली 12 गोलियां.. खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 8:28 AM

कनाडा के सरे शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं. मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के पहले इंटरनेशनल रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट KAP'S CAFE पर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने गोलियों की बौछार कर दी. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक कार से उतरे युवक ने पिस्टल निकाली और करीब 10 से 12 राउंड फायर किए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बन गया हैं.

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड पॉपुलेशन डे? जानें इसकी शुरुआत, उद्देश्य और थीम
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 12:06 PM

हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है. इसका मकसद लोगों को दुनिया में तेजी से बढ़ती जनसंख्या और उससे जुड़े सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूक करना है. विशेषज्ञों के अनुसार, अगर यही रफ्तार बनी रही तो वर्ष 2050 तक दुनिया की आबादी 9.7 बिलियन तक पहुंच सकती है.