Monday, Jul 14 2025 | Time 19:31 Hrs(IST)
  • छापर बालू घाट में आमने सामने कई गैंग, कभी भी देखने को मिल सकता है खुनी संघर्ष !
  • छापर बालू घाट में आमने सामने कई गैंग, कभी भी देखने को मिल सकता है खुनी संघर्ष !
  • धनबाद और हजारीबाग के DC को बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, विभाग ने जारी की सूचना
  • धनबाद और हजारीबाग के DC को बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, विभाग ने जारी की सूचना
  • कर्रा-खूंटी रोड लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
  • चंदवा में भारी बारिश के बीच बज्रपात से जमींदोज हुआ घर, बाल-बाल बचे लोग
  • नौडीहा बाजार पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
  • BREAKING: तरलोक सिंह चौहान होंगे झारखंड हाई कोर्ट से नए चीफ जस्टिस
  • BREAKING: तरलोक सिंह चौहान होंगे झारखंड हाई कोर्ट से नए चीफ जस्टिस
  • झामुमो जमशेदपुर प्रखण्ड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने जानेगोड़ा में 26 लाख की लागत से कला केंद्र भवन का किया शिलान्यास, ग्रामीणों में हर्ष
  • पटना में 19 जुलाई को आयोजित होगा रोजगार मेला, भागलपुर युवा कांग्रेस ने दी जानकारी
  • विधायक समीर महंती के सहयोग से बहरागोड़ा प्रखंड प्रशासन द्वारा पाथरघाटा में मृत परिवारों को मिला 50-50 हजार का मुआवजा चेक
  • बड़कुदरा में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के ग्रामीणों की बैठक
  • सहायक आचार्य भर्ती को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 साल का B Ed कोर्स कर चुके अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का निर्देश
  • ग्लोबल ट्राइबल बिज़नेस फोरम 2025: दुबई में आदिवासी विकास और सांस्कृतिक संरक्षण का भव्य आयोजन
झारखंड » रांची


विश्व हिंदू परिषद, रांची महानगर ने समरसता संगोष्ठी का किया आयोजन, राष्ट्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा हुए शामिल

विश्व हिंदू परिषद, रांची महानगर ने समरसता संगोष्ठी का किया आयोजन, राष्ट्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा हुए शामिल
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क:विश्व हिंदू परिषद,रांची महानगर द्वारा आज बिरसानगर हटिया में समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रमुख  लोग सम्मिलित हुए.

 

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए. उन्होंने अपने संबोधन में कहा हम सभी हिंदू भारत मां की संताने हैं इस नाते सहोदर हैं. कोई छोटा या बड़ा नहीं है. उन्होंने सभी से आग्रह किया. जातिगत भावना से ऊपर उठकर हम सभी हिंदू एक हैं. यह भाव अपने अंदर भरते हुए समरसता युक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें. भेदभाव मुक्त संगठित हिंदू समाज ही राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा में सहायक सिद्ध होगा.

 

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ,प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, विभाग संयोजक अंकित सिंह, महानगर समरसता प्रमुख मुकेश गिरी, बिरसा नगर मंत्री विजय मिश्र, चंद्रमा प्रसाद ,राम मनोज साहू, बद्री विशाल सोनी, दुर्गेश यादव, चंद्रशेखर सिंह, सहायक तिर्की ,प्रवीण पांडे, संजय मिश्र ,आशुतोष मिश्रा, अजय बैठा, राजेश अग्रवाल, सुमन सिंह, हरे कृष्ण पांडे, माहीतोष वर्मा, चंद्रिका यादव ,शैलू देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे.

 


 

 

 
अधिक खबरें
रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खलारी थाना क्षेत्र से चार नक्सली गिरफ्तार
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 5:40 AM

रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. खलारी थाना क्षेत्र से चार नक्सली गिरफ्तार किये गए हैं. एक करोड़ का लेवी की मांग करने वाला नक्सली रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा. रांची पुलिस ने किया नक्सलियों के सब्जोनल कमांडर योगेंद्र गंझू समेत 4 को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली योगेंद्र गंझू पर पूर्व में लातेहार में पुलिसकर्मियों के शव में बम प्लांट करने का भीआरोप था. नक्सली संगठन को मजबूत करने में जुटा था. पूरा मामला सीसीएल के महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत कर्मी से एक करोड़ की लेवी मांगने का है.

BREAKING: तरलोक सिंह चौहान होंगे झारखंड हाई कोर्ट से नए चीफ जस्टिस
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 6:36 PM

तरलोक सिंह चौहान होंगे झारखंड हाई कोर्ट से नए चीफ जस्टिस. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघलवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये जानकारी दी. साथ ही कई जज और चीफ जस्टिस का ट्रांसफर कर दिया गया है. इससे पहले तरलोक सिंह चौहान हिमाचल प्रदेश में हाई कोर्ट के जज के पद पर अपनी सेवा दे रहे थे.

ग्लोबल ट्राइबल बिज़नेस फोरम 2025: दुबई में आदिवासी विकास और सांस्कृतिक संरक्षण का भव्य आयोजन
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 5:16 PM

पिछले दिनों दुबई के प्रतिष्ठित अल हबटूर पैलेस में आयोजित ग्लोबल ट्राइबल बिज़नेस फोरम 2025 ने वैश्विक स्तर पर जनजातीय समुदायों के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया.

“ई-ऑफिस लाइट”के क्रियान्वयन को लेकर उसकी प्रगति की मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा,  जनवरी 2026 तक सरकारी दफ्तर बनेंगे ई-ऑफिस !
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 4:01 PM

झारखंड सरकार अपना पूरा काम डिजिटल तरीके से करने की ओर कदम बढ़ा रही है. सरकार का आइटी डिपार्टमेंट इसके एक्शन प्लान पर काम शुरू कर चुका है. इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार के तमाम विभागों के प्रमुखों संग मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने सोमवार को गहन मंथन किया. उन्होंने आइटी डिपार्टमेंट को ई-ऑफिस सिस्टम को सौ फीसदी त्रुटिहीन बनाने का निर्देश दिया.

झारखंड हाई कोर्ट में रिम्स निदेशक को स्वास्थ विभाग द्वारा जारी शो कॉज को चुनौती दी गई, हाईकोर्ट में सुनवाई आज
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 3:34 PM

रिम्स निदेशक को स्वास्थ विभाग द्वारा जारी शो कॉज को झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी गई हैं. इस मामले की आज झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई हैं.